टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

महाठगों को जेल पहुंचाएगा आपका चौकीदार : मोदी

फतेहाबाद : फतेहाबाद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सरकाराें ने किसानों की जमीनें हथियाने का खेल खेला। आपका चौकीदार इन महाठगों को जेल तक पहुंचाएगा। मोदी ने कहा, कांग्रेस चाहती है कि देशद्रा‍ेहियों को खुली छूट मिले। बिना रक्षा नीति के बिना किसी देश की सुरक्षा नहीं कर सकती। उन्‍होंने कहा कि भाजपा किसान और जवान के साथ हैं। हम 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे। उन्‍होंने सर छोटूराम पर एक नेता द्वारा सवाल उठाने का मामला भी उठाया और इसकी निंदा की। उन्‍होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों में किसानों की जमीन हथियाने का खेल खेला गया। चौकीदार महाठगों को कोर्ट लेकर गया है। एक चाय वाला उन्‍हें जेल के दरवाजे तक ले आया। अाने वाले पांच साल में देश को लूटने वालों को जेल में पहुंचा दूंगा। लूट का माल उन्‍हें लौटाना ही होगा। उन्‍होंने कहा, हरियाणा की इसी धरती से एक नेता ने सार्वजनिक मंच से कहा कि देश के जो गद्दार हैं, उन्‍हें अंग्रेजों ने सर की उपाधि दी थी। एक और कांग्रेसी नेता ने इसका समर्थन किया। सर छोटू राम का अपमान आप सहन करेंगे क्‍या। पीएम किसान निधि से किसानों को सीधी मदद। 23 मई को चुनाव नतीजे आते ही हर किसान के खाते में साल में तीन बार सीधी मदद पहुंचेगी। 60 साल से अधिक उम्र वाले किसानों और कामगारों को पेंशन मिलेगी। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ की नीति अपना रखी। कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस ने राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश में किसानों को छला। आज किसानों को नोटिस मिल रहे। कांग्रेस न्‍याय की बात करती, लेकिन दलित वर्ग से आने वाले हरियाणा कांग्रेस के अध्‍यक्ष को न्‍याय तक नहीं दिला पाई। उन्‍होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार पाकिस्‍तान से आतंकी हमलों पर बस बयान देती थी। लेकिन अब मजबूत सरकार है और अब हमारे जवान पाकिस्‍तान में उनके अड्डों में घुसकर मारते थे। कांग्रेस की सरकारों ने देश की सुरक्षा के लिए पुख्‍ता कदम नहीं उठाया, क्‍योंकि उनकी न तो नीयत थी और न ही नीति थी। उन्‍होंने अन्‍य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों की असलियत सामने आ चुकी है। ये लोग सेना, सैनिकों और सेनाध्‍यक्षों पर भी गलत बातें बोलते हैं। कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों के साथ वन रैंक वन पेंशन के नाम पर धोखा दिया। मोदी ने कहा ‘ कर्नाटक में कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री ने कहा जिन युवकों को दो वक्‍त खाने के लिए रोटी नहीं मिलती, जो भूखे होते हैं, वे पेट भरने के लिए सेना में जाते हैं। इसके लिए देश कांग्रेस को सौ साल भी माफ नहीं करेगा। पीएम ने सवाल दागा कि क्‍या हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के जवान इसलिए सेना में जाते हैं कि दो जून की रोटी मिल जाए। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस देश के सेनाध्‍यक्ष को गुंडा कहती तो वायु सेना अध्‍यक्ष को झूठा। आपको चुनाव में कांग्रेस को इस मानसिकता की सजा देनी है। कांग्रेस ने वादा किया था कि वन रैंक वन पेंशन देगी, लेकिन वादा करते करते चार दशक निकाल दिए। लोगों ने दबाव बनाया तो जाते जाते अंतरिम बजट में 500 करोड रुपये का व्‍यवस्‍था कर दिया। यह जवानों से बहुत बडा धोखा था। मारी सरकार आई तो वन रैंक वन पेंशन लागू की। अब तक 35 हजार करोड रुपये अभी तक सैन्‍य परिवारों को दिए। उन्‍हाेंने नेशनल वॉर मेमोरियल पर भी कांग्रेस पर कड़ा हमला किया। 70 साल में देश के वीर शहीद जवानों का मेमोरियल नहीं बना था। हमने यह काम किया। इन लोगों (कांग्रेस व गांधी परिवार) ने हर चौ‍क-चौराहों पर अपने परिवार के लोगों की मूर्तियां तो बना लिया, लेकिन इनको शहीदों के स्‍मारक की याद नहीं आया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की गलत सोच से सात दशक तक देश में नेशनल वार मेमोरियल तक नहीं बन पाया। चौकीदार ने यह काम कर दिखाया। मेरा हरियाणा के लोगों से आग्रह है कि हर गांव से शहीदों के परिजन नेशनल वार मेमोरी जाएं और अपने शहीद जवानों के नाम के आगे एक फूल चढाकर आएं। उन्‍होंने कहा कि अाजादी के बाद देश में 33 हजार पुलिस कर्मचारी शहीद हुए हैं। मिलावटियों ने पुलिस को सम्‍मान नहीं दिया। हरियाणा के लोगों को अपने शहीद पुलिस कर्मियों के नाम के आगे भी मेमोरियल में जाकर फूल चढाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि क्या कोई भी राष्ट्र अपनी रक्षा को मजबूत किए बिना विश्व शक्ति बन सकता है? क्या कांग्रेस या किसी अन्य ‘महामिलवटी’ दल ने कभी अपनी सभाओं में रक्षा की बात की है? वे इस क्षेत्र में अपने इतिहास के कारण रक्षा पर कुछ नहीं कह सकते। इससे पहले प्रधानमंत्री रैली के मंच पर पहुंचे तो लोगों ने मोदी-माेदी के नारे लगाकर उनका स्‍वागत किया। रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच पर अभिनंदन किया गया। मोदी ने अपना संबोधन की शुरूअात की। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि अब तक देश में पांच चरण के चुनाव हो गए हैं। 23 मई को शाम तक साफ हो गया है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों के महामिलावटी गठजोड़ की दिल्‍ली में खिचड़ी सरकार बनाने के मंसूबे टूट चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि आपन दिल्‍ली में मजबूत सरकार बनी तो देश का मान बढ़ा और दुश्‍मनों को घर में घुसकर मारा।

रैली में सुखबीर बादल ने कहा कि मोदी जी ने देश के उत्‍थान केे संग-संग देश का पूरी दुनिया में मान बढ़ाया। ऐसे में मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएं। सुखबीर बादल ने कहा कि मोदी ने किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों के कल्‍याण के लिए जो कदम उठाए वैसा किसी ने नहीं किया। उन्‍होंने हरियाणा और पंजाब काे बहुत दिया। सुखबीर बादल ने 1984 के सिख विरोधी दंगों की चर्चा करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने इसके दोषियों को सजा दिलाई। प्रधानमंत्री के पहुंचने पर लोगों का उत्‍साह देखने लायक था। मोदी के पहुंचने से पहले स्‍थानीय नेताओं ने भाषण दिया। रैली में काफी संख्‍या में लोग पहुंचे। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। रैली में पंजाब के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी पहुंचे। रैली को लेकर लोगों में सुबह से ही काफी उत्‍साह था। लोग सुबह से ही रैली स्‍थल पर पहुंचने शुरू हो गए थे। काफी संख्‍या में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाला मुखौटा लगा रखा है। प्रधानमंत्री का यहां पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सुभाष बराला सहित अन्‍य वरिष्ठ भाजपा नेता स्‍वागत करेंगे। प्रधानमंत्री अाज फतेहाबाद के बाद कुरुक्षेत्र मेें भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। दोनों रैलियों के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है। मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा पीएम मोदी की टिप्‍पणी के बाद संभावना है कि पीएम इसका आज जवाब दे सकते हैं। भाजपा ने हरियाणा में मिशन10 फतेह बना रखी है और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा महत्‍वपूर्ण भ‍ूमिका निभाा सकता है। वह बुधवार को पहले इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के गढ़ माने जाने वाले फतेहाबाद में गरजेंगे। इसके बाद वह महाभारत की धरती कुरुक्षेेेत्र पहुंचेंगे। भाजपा का लक्ष्‍य हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतने का है। प्रधानमंत्री दो दिन बाद उनके निशाने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ होगा। वह 10 मई को रोहतक में रैली करेंगे। हिसार, सिरसा और रोहतक तीन लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जिन्हें जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा रखी है। ये सीटें भाजपा पिछले चुनाव में नहीं जीत पाई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरियाणा की 10 में सेे सात सीटों पर कामयाबी मिली थी। इस लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फतेहाबाद में हो रही रैली हरियाणा में पहली है। सिरसा संसदीय क्षेत्र के फतेहाबाद में की इस रैली से मोदी सिरसा के साथ हिसार लोकसभा क्षेत्र को भी साधने की कोशिश की। इसके बाद वह कुरुक्षेत्र में रैली करेंगे। वहां से अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल संसदीय क्षेत्रों को साधेंगे। हिसार और सिरसा सीटों को पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का गढ़ माना जाता है। हिसार से दुष्यंत चौटाला और सिरसा से चरणजीत सिंह रोड़ी सांसद हैं। भाजपा के निशाने पर हुड्डा का गढ़ रोहतक भी है। हुड्डा से कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद हैं। हुड्डा चौथी बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 10 मई को सोनीपत, रोहतक और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीटों को साधने के लिए रोहतक में बड़ी रैली करेंगे। इसी दिन सोनीपत में हुड्डा ने भी रैली रखी है। प्रधानमंत्री से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सोनीपत और करनाल के पानीपत में रैलियां कर चुके हैं। भाजपा ने सिरसा में सुनीता दुग्गल, हिसार में बृजेंद्र सिंह और रोहतक में डा. अरविंद शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। राज्य की 10 लोकसभा सीटों में से सात पर भाजपा का कब्जा है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को होने वाली रैली रद होने की गलत पोस्ट फेसबुक पर डालकर अफवाह फैलाने के आरोप में कांग्रेस के प्रदेश सचिव भवानी सिंह फंस गए हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। भाजपा आइटी एवं सोशल मीडिया विभाग के लोकसभा प्रभारी कंवल चौधरी ने पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप से इसकी लिखित शिकायत की है। उन्होंने फेसबुक पर डाली गई पोस्ट की कॉपी भी सौंपी। कंवल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेता बोसवाल गांव निवासी भवानी सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी की रैली स्थगित होने संबंधी पोस्ट डाली। कंवल का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार पोस्ट डाल कर कांग्रेस नेता ने जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है। पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

Related Articles

Back to top button