महादेव और गणेश जी का सोमवार को होगा मिलन, तीन राशियों की खुलेगी किस्मत

मेष : कारोबार अच्छा चलेगा। कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वालों को संघर्ष करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। दूसरों से सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। सेहत का ख्याल रखें।
सिंह : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में भागदौड़ रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। बेरोजगारों को जॉब के अवसर मिलेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। धन का अनावश्यक खर्च होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान का ध्यान रखें। धार्मिक आयोजन में भाग लेने से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी बात तनाव भी मिल सकता है।
मकर : किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं, लेकिन चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।



