टॉप न्यूज़दिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

महिला आयोग ने मारा छापा, 16 नेपाली लड़कियां बरामद, कुवैत और इराक भेजने की थी तैयारी


नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिला आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुनिरका इलाके से 16 लड़कियों को बचाया है, ये लड़कियां नेपाल से तस्करी कर लाई गईं थीं। फिलहाल जांच की जा रही है।दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मंगलवार देर रात मुनिरका में छापा मारा, यहां से मालीवाल और उनकी टीम ने 16 लड़कियों को बरामद किया। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम रात 1:30 बजे का है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जिन लड़कियों का रेस्क्यू कराया। वह नेपाल की रहने वाली हैं, इन्हें फुसलाकर नेपाल से भारत लाया गया था। जांच में सामने आया है कि इन लड़कियों को यहां से कुवैत और इराक भेजने की तैयारी थी। उनके पासपोर्ट दलालों ने छीन लिए थे। छोटे से कमरे में ये सभी 16 लड़कियां बंद थीं। 8 महीने से यह खेल चल रहा था। गौरतलब है कि इससे पहले 7 लड़कियां कुवैत और इराक 15 दिन पहले भेजी गई थीं।

Related Articles

Back to top button