फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

Pic (11)लखनऊ। दशहरा पर राजधानी में महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्राओं के साथ गोमती तट पर किया गया। गोमती तटों पर सुबह से ही दूर-दराज इलाकों से मां की प्रतिमाओं को लेकर भक्त व धार्मिक कमेटियों के लोग आने लगे थे। शासन-प्रशासन ने शोभायात्राओं के कारण मार्गों का डायवर्जन किया था। जिससे आवागमन मं लोगों को परेशानियों का सामना न करना पडे़। नवमी पर जगह-जगह भगवती जागरण हुए। साथ ही दुर्गा पण्डालों में विराजमान प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना कर विसर्जन की तैयारियां की गयी थीं। राजधानी बैण्ड-बाजों व डीजे पर बजती धुनों से भक्तिमय हो गयी थी। गोमती तटों पर प्रतिमाओं के आने का क्रम सुबह से शुरू हुआ तो देर शाम तक चलता रहा। शनिवार को राजधानी में गोमती तटों पर सौ से अधिक दुर्गा पूजा कमेटियों में स्थापित की गयी मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान भक्त ढाक की ताल पर माता को विदाई दे रहे थे। सुबह से लेकर शाम तक चले मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के चलते गोमती तट की ओर जाने वाले रास्तों पर जाम भी लगा। लेकिन शहर में छुट्टी के माहौल के चलते लोगों का ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। जिन लोगों को मेला या मूर्ति विसर्जन देखने के लिए पहुंचना था उन्हें ही जाम का सामना करना पड़ा। 

 

 

 

Related Articles

Back to top button