दिल्लीराज्य

मिस्ड कॉल से दोस्ती, फिर शादी अब 9 साल बाद पत्नी ने पति पर लगाया ये आरोप

मिस्ड कॉल से शुरू हुई दोस्ती के बाद दिल्ली के भजनपुरा निवासी महिला ने ग्रेटर नोएडा के युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। अब नौ साल बाद महिला ने पति पर शादीशुदा होने के बावजूद विवाह करने, खर्च न देने व मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह किराये के मकान में ढाई साल की बेटी के साथ रह रही है और पति ने खर्च देना बंद कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन : राहुल बोले मृतक किसानो को मिले शहीदों का दर्ज़ा     

मिस्ड कॉल से दोस्ती, फिर शादी अब 9 साल बाद पत्नी ने पति पर लगाया ये आरोपदिल्ली के भजनपुरा और हाल डेल्टा-1 निवासी ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका पहले पति से तलाक हो चुका है। वर्ष 2008 में उनके मोबाइल पर मिस्ड कॉल आई थी। महिला ने कॉलर को शुरुआत में फोन न करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद युवक फोन करता रहा। 

कुछ दिन बाद उससे महिला की मित्रता हो गई और वह एक दूसरे से मिलने लगे। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और ग्रेटर नोएडा में किराये पर मकान लेकर रहने लगे। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने कहा है कि उनके पति पास के गांव के निवासी हैं। उसे शादी के बाद पता चला कि वह पहले से विवाहित हैं, इसलिए आरोपी उन्हें अपने घर नहीं ले गया। उनकी ढाई साल की बेटी है और एक बेटी की मौत हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें: MP में राहुल को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और हुए गिरफ्तार

आरोप है कि तीन माह से उनके पति का व्यवहार बदल गया है। वह महिला से मारपीट करने लगा है। इसके अलावा उसने घर का खर्च देना भी बंद कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। दंपति में विवाद का मामला है। अगर दोनों में समझौता नहीं होता तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।    

 
 

Related Articles

Back to top button