अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

मिस्र एक बार फिर भड़की हिंसा, 50 की मौत

egypt (550 x 350)काहिरा (एजेंसी)। मिस्र में अरब इजरायल युद्ध की 40वीं वर्षगांठ पर पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और पुलिसबल के बीच हुई हिंसा में 50 लोगों की मौत हो गई और 268 लोग घायल हुए हैं। मुस्लिम ब्रदरहुड के 200 से अधिक समर्थकों को हिरासत में ले लिया गया। मुर्सी के सर्मथकों ने 1973 के अरब इजरायल युद्ध की 40वीं वर्षगांठ पर कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए। मुर्सी सर्मथकों का कहना था कि राष्ट्रपति को अपदस्थ करना सेना की सोची समझी रणनीति के तहत हुआ। इस वर्षगांठ पर काहिरा में हजारों लोगों ने रक्षा प्रमुख जनरल अब्देल फतह अल सीसी की तस्वीरें हाथ में ली हुई थी और कुछ मिस्रवासियों ने कहा कि वह उन्हें मिस्र के अगले राष्ट्रपति के रुप में देखना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button