अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र में चर्च पर हमले में 3 की मौत

3काहिरा (एजेंसी)। मिस्र की राजधानी काहिरा के उपनगरीय इलाके में एक विवाह समारोह के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने चर्च में गोलीबारी की  जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। मिस्र के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार हमले में एक 13 वर्षीय लड़की, दूल्हे की मां और एक अन्य व्यक्ति मारा गया। हमले के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने चर्च को घेर लिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने विवाह समारोह पर 15 गोलियां दागी। इस्लामी राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी के तीन जुलाई को अपदस्थ किए जाने के बाद से ईसाइयों के चर्चों  मठों  घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हमले बढ़ गए हैं। मिस्र में ईसाई कुल जनसंख्या का करीब 1० प्रतिशत हैं।

Related Articles

Back to top button