फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

मुंबई में मेट्रो रेल सेवा का शुभारंभ

mumbai_metroमुंबई । महाराष्ट्र की पहली मेट्रो रेल सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने रविवार को मुंबई मेट्रो को हरी झंडी दिखा कर की। इस दौरान कई लोग मौजूद थे। मुंबई के पूर्वी हिस्से को पश्चिम से जोड़ने वाली वर्सोवा- घाटकोपर मेट्रो मार्ग का शुभारंभ यात्री किराए को लेकर उपजे विवाद के बावजूद शांति से हो गया। मुंबई वासियों को मेट्रो से जोड़ने के लिए रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (आरइन्फ्रा) और मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (एमएमओपीएल) ने एक महीने तक का किराया 1० रुपये रखा है। यात्रियों के लिए सेवा की शुरुआत रविवार दोपहर से होगी। आरइन्फ्रा ने एक बयान जारी कर कहा कि 11.4० किलोमीटर लंबे मेट्रो रेल मार्ग के दो स्टेशनों के बीच एक महीने तक किराया 1० रुपये रखा गया है। एमएमओपीएल के मुख्य प्रबंध अधिकारी अभय मिश्रा ने कहा ‘‘मुंबई मेट्रो का व्यवसायिक संचालन मुंबई शहर के लिए ऐतिहासिक पल की शुरुआत है। यह मुंबई वासियों की जिंदगी और उनकी हर दिन की यात्रा में बदलाव कर देगा।’’ मेट्रो सेवा हर दिन सुबह 5.3० बजे शुरू होगी और आधी रात तक जारी रहेगी। इस सेक्टर में 16 मेट्रो रेल को रखा गया है जो 8० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। चार डिब्बे वाले रंगीन मेट्रो में 375 यात्री बैठ सकेंगे और वर्सोवा से घाटकोपर के रास्ते यह करीब 1 5०० यात्रियों को सेवा पहुंचाएगा।

Related Articles

Back to top button