फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

मुख्यमंत्री ने मुकद्दस सफर के लिए विदा किए हजयात्री

1 (1)लखनऊ। मुकद्दस सफर पर लखनऊ से हज का पहला जत्था आज सुबह रवाना हो गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने हरी झंडी दिखाकर हज हाउस से यात्रियों को विदा किया। सुबह 10.20 बजे पर पहली उड़ान निकलनी थी जो आधा घंटे विलंबित रही। यात्रियों की रवानगी का कार्यक्रम भी एक घंटे देर से शुरू हुआ। रात 8रू30 बजे पर दूसरी उड़ान से करीब 700 यात्रियों को मदीना जाने का मौका मिलना है लखनऊ स्थित हज हाउस में दोनों उड़ानों से रवाना होने वाले सैकड़ों यात्रियों ने अपनी आमद दर्ज कराई थी। यात्रियों को पासपोर्ट, वीजा व ब्रेसलेट आदि दे दिया गया है। उड़ान रवानगी से पहले आज सुबह की उड़ान के यात्रियों को सात बजे बसों से अमौसी हवाई अड्डे के लिए रवाना किया गया। उड़ान से पहले सामान और टैगिंग के साथ 2100 सऊदी रियाल दिया गया।

Related Articles

Back to top button