फीचर्डराज्य

मुजफ्फरपुर से अनोखी शुरुआत, बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, बिहार में टीका वाली नाव

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित प्रखंड कटरा में शुक्रवार को टीका वाली नाव आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। बाढ़ की महामारी झेल रहे लोगों के लिए यह सुकून भरी खबर थी। बाढ़ के कारण अब टीका से वंचित नहीं रहेंगे। लोगों को नाव पर टीका दिया जा रहा था। टीके वाली नाव बाढ़ के पानी में तैर रहे गांवों में घर-घर पहुंच रही थी। उस पर सवार टीकाकर्मी लोगों को बुलाकर टीका लगा रहे थे। नावों पर राहत सामग्री आते तो लोगों ने खूब देखा था मगर नाव पर टीका पहली बार देख रहे थे।

वहीं मुजफ्फरपुर में बाढ़ की चुनौतियां दिनोंदिन बढ़तीं जा रही हैं। जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक जिले की 56 पंचायतों के 1.19 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को डीएम प्रणव कुमार ने बताया है कि प्रभावित क्षेत्र में सहायता कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। 36 सामुदायिक किचन का संचालन कराने के अलावा 148 नावों का परिचालन कराया जा रहा है। लोगों के बीच सूखा राशन आदि भी बांटे जा रहे हैं। जिला प्रशासन के अनुसार अभी तक बाढ़ पीड़ितों के बीच 1600 पैकेट सूखा राशन वितरित किया गया है। इन क्षेत्रों में 148 नावों का परिचालन हो रहा है। सामुदायिक किचन में कुल 34 हजार लोगों ने भोजन किया है। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने 4256 हैलोजन टैबलेट वितरित किये हैं। 40 पशु कैंप चलाये जा रहे हैं। जिले के सभी तटबंध सुरक्षित रखने के लिए सतत निगरानी कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button