उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

मुलायम सिंह के जन्मदिन पर लहराया जाएगा सबसे ऊंचा तिरंगा

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
Mulayam Singh Yadav-230लखनऊ: नई दिल्ली के कनाट प्लेस की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में अगले सप्ताह 207 फिट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया जायेगा। समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव के 76वे जन्मदिन के मौके पर 22 नवम्बर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तिरंगे का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर सपा अध्यक्ष के मौजूद रहने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि 60 फिट चौडे और 90 फिट लंबे तिरंगे का वजन 38 किलो है जो स्पेशल पालीस्टर फ्रैबिक से निर्मित है। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज को हालांकि सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच फहराए जाने का रिवाज है मगर गृह मंत्रालय ने विशेष रूप से इस अदभुत ध्वज को दिन और रात में फहराए जाने की अनुमति प्रदान की है। ध्वज की निगरानी के लिए सुरक्षा गार्डो को तैनाती के अलावा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। उन्होने बताया कि इस तिरंगे के चारों तरफ बड़ी-बड़ी एलईडी लाइटें लगाई गई हैं, जो लाइट सीधे तिरंगे पर पड़ेगी। ऐसे में दिन के साथ ही रात में भी इस झंडे को जगमगाती रोशनी में देखा जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button