फीचर्डराज्य

मुलायम सिंह ने दिया बड़ा बयान……

mulayam-singh-yadavनई दिल्ली :मुलायम सिंह यादव ने 1992 के अयोध्या कांड को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुलायम सिंह ने कहा है कि देश की एकता को बनाए रखने के लिए अगर 30 लोगों की भी जान जाती तो परवाह नहीं।

 एक कार्यक्रम के मौके पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अयोध्या में पुलिस फायरिंग में 16 लोगों की मौत का उन्हें दुख है, लेकिन अगर एकता के लिए 30 लोग भी मारे जाते तो परवाह नहीं थी। मुलायम ने कहा कि कारसेवकों पर गोली नहीं चलती तो मुसलमानों का विश्वास देश से उठ जाता। सदन में मेरा बहुत विरोध किया गया, लेकिन देश की एकता के लिए यही सही था।

बता दें कि वर्ष 1991 में उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में अयोध्या में विवादित ढांचे को बचाने के लिए उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिए थे। इस गोलीबारी में 16 लोग मार गए थे। इस घटना के बाद मुलायम सिंह ने इस्तीफा दे दिया था।

Related Articles

Back to top button