उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुसलमानों की सुरक्षा में किया जाऐ पुख्ता बंदोबस्त : आजम

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
Azam-Khanलखनऊ: प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, नगर विकास व संसदीय कार्य मंत्री मो. आजम खां ने पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव को खत लिख कर बकरीद पर मुसलमानों की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने को कहा है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अक्सर अपमानजनक बातें सुननी पड़ती हैं और कानून खामोश और तमाशबीन बन देखता रहता है।मो. आजम खां ने कहा है कि बकरीद का पर्व सम्मान और अपने खुदा के प्रति समर्पण का पर्व है लेकिन इस पर्व के नाम पर सांप्रदायिक ताकतें राजनीतिक लाभ हासिल करना चाहती हैं। हालात बिगाडऩे की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बकरीद की कुर्बानी को लेकर ऐसी खबरें आती हैं कि जहां पूर्व में कुर्बानी होती थी, वहां भी कुर्बानी करने से रोक दिया गया।इस तरह यदि किसी मुसलमान को कुर्बानी करने से रोक दिया जाता है तो फिर शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे कमजोर लोगों को संरक्षण प्रदान करे। उन्होंने डीजीपी को लिखे पत्र मे कहा है कि पुलिस प्रशासन को वही बात कहनी चाहिए जिस पर अमल कराया जा सके। इस संदर्भ में उन्होंने डीजे पर बैन लगाने की बात का जिक्र किया है।

Related Articles

Back to top button