उत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

मेट्रो स्टेशन पर हंगामा कर रहे सपाइयों पर लाठीचार्ज, कई घायल, बंद किया गया स्टेशन

सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। जिससे उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज में कई सपाई घायल हो गए। उधर, हंगामा बढ़ते देख किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन बंद कर दिया गया।

सावधान: इन 12 कामों पर नहीं मिलती भोलेनाथ से माफ़ी, भुगतने पड़ते हैं गंभीर परिणाम..

मेट्रो स्टेशन पर हंगामा कर रहे सपाइयों पर लाठीचार्ज, कई घायल, बंद किया गया स्टेशनदरअसल, लखनऊ मेट्रो शुरू होने का क्रेडिट लेने के लिए सपाई बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट नगर स्‍टेशन के अंदर जा रहे थे। उन्हें अंदर जाने से रोका गया तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। वो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्टर लिए हुए थे और अखिलेश-जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

वो अखिलेश के पोस्टर लेकर स्‍टेशन के अंदर जाना चाहते थे। पुलिस हंगामा करने पर उन पर लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से तितर-बितर करने का प्रयास किया। सपाइयों का कहना था कि लखनऊ मेट्रो शुरू करने का क्रेडिट पूर्व सीएम अखिलेश यादव को जाता है लेकिन भाजपा सरकार श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।

इन 4 राशि वालों पर जल्दी फिदा होती हैं खुबसूरत लड़कियां

लाठीचार्ज करते पुलिसकर्मी। बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल। सपाइयों को गिरफ्तार कर दूसरी जगह भेजा गया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। लाठीचार्ज से कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस भी हुई।

 

Related Articles

Back to top button