स्पोर्ट्स

मौत से जूझ रहे साथी खिलाड़ी के इलाज का खर्च उठाकर हरभजन सिंह ने बचाई जान

भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला क्रिकेटर हरभजन सिंह मैदान के अंदर हो या बाहर वो अपनी दिलेरी के लिए जानें जाते हैं। हाल ही में हरभजन सिंह ने पंजाब अंडर-16 टीम के पूर्व खिलाड़ी हरमन हैरी के इलाज के लिए मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। क्रिकेटर हरभजन सिंह के इस कदम की चारों तरफ तारीफ हो रही है।

आंत की बिमारी से परेशान हैं क्रिकेटर

हरभजन सिंह ने जिस खिलाड़ी की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं उनका नाम है हैरमन हैरी। वो पंंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम में खेल चुके हैं। हरमन हैरी आंतों में फिस्टुला विकसित हो जाने के कारण जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। हालांकि इसकी जानकारी क्रिकेटर हरभजन सिंह को जैसे लगी वो मदद के लिए आगे आएं।

साथ खेलते थे हरभजन और हैरी

दरअसल क्रिकेटर हरभजन सिंह और हरमन हैरी एक साथ पंजाब अंडर-16 टीम के लिए खेलते थे। 90 के दशक मेंं दोनों खिलाड़ी पंजाब के लिए कई मैच खेले। हालांकि 1998 में हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया। इसके बाद दोनों के रास्ते अगल-अलग हो गए।

हरभजन से मांगी थी मदद

अचानक एक दिन हरभजन सिंह के पास लंबे वक्त से बिछड़े दोस्त का फोन आया। उन्हें अपनी जिदंगी को बचाने के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी। उन्होंने मुझसे किसी के माध्यम से संपर्क किया और अपनी बीमारी के बारे में बताया। इंडिया टुडे से खास बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, ”उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी और मैंने उनसे सर्जरी के लिए कहा और इलाज में आने वाला खर्च उठाने का वादा किया। मानव जीवन की तुलना और कुछ महत्वपूर्ण नहीं है।”
हरभजन ने उठाया पूरा खर्च

हरमन हैरी का इलाज इस समय नांगलोई के राठी अस्पताल में चल रहा है। हरभजन सिंह ने बताया कि हमने उन्हें अच्छे अस्पताल में अनुभवी डॉक्टरों से इलाज कराने को कहा था। हरभजन सिंह इस समय जालंधर में हैं। जहां उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता सरदार सरदेव सिंह की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करा रहे हैं। हरभजन सिंह ने राठी अस्पताल को पूरे ढाई लाख रूपये का भुगतान किया है।
हमेशा ऋणी रहूंगा

मैं अपनी जिंदगी के लिए उनका ऋणी रहूंगा। उसने साबित कर दिया है कि सच्ची दोस्ती का मतलब क्या होता है। हमारे पास पैसे नहीं थे। पिछले एक साल में हमारा सारा पैसा इलाज में लग गया। हरभजन सिंह ने मुझे मौत के जबड़े से बाहर खींचा है।
बता दें कि हरमन हैरी की हालत में काफी सुधार हुआ है। अस्पताल के बगल में उन्होंने एक मकान किराए में लिया हुआ है। तााकि अस्पताल में चेक-अप के लिए आसानी से पहुंच सके।

Related Articles

Back to top button