उत्तराखंडराज्य

मौसम साफ होने से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

देहरादून:  केदारनाथ में भी धूप खिलने के बाद रविवार को एक बार फिर पुनर्निर्माण कार्य पटरी पर आ गए। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद कार्य की गति पर ब्रेक लग गया था। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के करीब 70 श्रमिक भी केदारनाथ से वापस लौट गए। मौसम साफ होने से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण को पहुंचे रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि अब मौसम साफ है तो श्रमिकों को भी वापस बुलाया जा रहा है। सोमवार को 80 श्रमिक यहां पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के डेढ़ सौ श्रमिक वहां काम में जुटे हैं। इसके अलावा बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी दिन भर धूप रही। उधर, कुमाऊं में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहा।

Related Articles

Back to top button