स्वास्थ्य

म्यूजिक सुनने के इस फायदे के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप

संगीत सुनने वाले बच्चों की चिकित्सा के परिणाम उत्साहित करने वाले रहे जबकि संगीत न सुनने वाले लोगों को फायदा मिलने की गति धीमी रही। नई दिल्ली, आइएएनएस। बच्चों और किशोरों में व्याप्त हताशा व तनाव की समस्या को दूर करने में संगीत सहायक होता है।

यह बात ब्रिटेन के शोधकर्ताओं के एक अध्ययन में सामने आई है। इसमें आठ से सोलह वर्ष के 251 बच्चों और कम उम्र लोगों को स्वर लहरियों के बीच रखकर अध्ययन किया गया। इसमें से कुछ को मनपसंद संगीत सुनाते हुए उपचार किया गया जबकि कुछ को बिना संगीत के सामान्य उपचार दिया गया। संगीत सुनने वाले बच्चों की चिकित्सा के परिणाम उत्साहित करने वाले रहे जबकि संगीत न सुनने वाले लोगों को फायदा मिलने की गति धीमी रही।

अध्ययन में पाया गया कि 13 साल से ज्यादा उम्र के किशोरों में म्यूजिक थेरेपी ने दिमाग को तेज किया। वे हाजिर जवाब बने और कामकाज में चपलता हासिल की। जबकि सभी बच्चों व किशोरों में इस थेरेपी के चलते मिल-जुलकर काम करने और अन्य सामाजिक कार्यो में रुचि बढ़ती हुई पाई गई। यह अध्ययन चाइल्ड साइकोलॉजी एंड साइकेट्री नाम के जर्नल में प्रकाशित हुआ है। 

Related Articles

Back to top button