अजब-गजब

यहां पुरुषों को करनी पड़ती है दो शादियां, इंकार करने पर खानी पड़ती है जेल की हवा

नई दिल्ली : यदि कोई व्यक्ति पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करना भी चाहे तो इससे पहले उसे अपनी पहली पत्नी से तलाक लेना पड़ता है। लेकिन ऐसी जगह भी है जहां पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी करना कानूनी तौर पर अपराध माना जाता है जिसके लिए व्यक्ति को सज़ा भी हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ दुनिया के नक्शे में एक ऐसा देश भी है जहां व्यक्ति को एक से ज्यादा शादी करनी ही पड़ती है। अगर व्यक्ति ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने से इंकार किया तो उसे जेल की हवा खानी पड़ती है। और तो और ऐसे व्यक्तियों को उम्रकैद की सजा भी हो सकती है। हम जानते हैं ये बात सुनकर आपको हैरानी ज़रूर हुई होगी लेकिन ये बात बिल्कुल सच है। यह देश है अफ्रीकी देश का इरीट्रीया और इसके पीछे पुरुष लिंगानुपात में कमी मुख्य कारण है। यहां महिला की अपेक्षा पुरुषों की भारी कमी है। इसलिए हर पुरुष को दो शादी करनी पड़ती है। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाती है। इतना ही नहीं अगर पहली पत्नी दूसरी शादी में अडंगा डालती है तो उसे भी उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। इस नियम को लागू करने के पीछे इरीट्रिया सरकार का कहना है कि इरीट्रिया में समय-समय पर गृह युद्ध होते रहते हैं। गृह युद्ध के चलते महिलाओं का अकेले रहना खतरे से खाली नहीं होता।

यही वजह है कि यहां के पुरुषों को महिलाओं की हिफाज़त करने के लिए मजबूरन दो शादियां करनी पड़ती है। बताया जाता है कि साल 1998 से 2000 तक इरीट्रिया में चले गृहयुद्ध में 150,000 सैनिक मारे गए थे। इस देश में पुरुषों की संख्या घटती जा रही है जबकि पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में सरकार का कहना है कि महिलाएं अकेले या फिर बिना शादी किए अपना जीवन नहीं बिता सकती हैं। इस देश की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और देश में पुरुषों की घटती आबादी के चलते ही पुरुषों के लिए दो शादी करने का फरमान जारी किया है।

Related Articles

Back to top button