ज्ञान भंडार

युवा दिखने के लिए क्रीम-पाउडर नहीं, बल्कि धैर्य रखना ही है काफी

ageing-650_650x488_51456291322दस्तक टाइम्स एजेंसी/सिंगापुर: महिलाएं हो या फिर पुरुष। हर कोई बुढ़ापे की सीढ़ी पर पैर रखने से घबराता है। ऐसे में खुद को हमेशा युवा बनाए रखने के लिए लोग न जाने क्या-क्या फॉर्मूले अपनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन फॉर्मूलों से हटके भी एक तरीका है, जो आपको बूढ़ा दिखने से बचा सकता है। इसके लिए ज़्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस आपको धैर्य रखने की जरूरत है। एक नए अध्ययन से इस बात को पता लगा है कि धैर्य या पेशंश न रखने वाली महिलाएं जल्द बुढ़ापे की ओर बढ़ती हैं, जबकि धैर्य रखने वाली महिलाएं युवावस्था को लंबे समय एंजॉय करती हैं।

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के शोधकर्ताओं ने पाया है कि धैर्य न रखने वाली युवा चीनी महिलाओं में कोशिकीय स्तर पर तेजी से बुढ़ापे की ओर जाने होने के लक्षण दिखाई देते हैं। उन्होंने पाया कि उतावलापन रखने वाली युवा महिलाओं की कोशिकाएं धैर्य रखने वाली युवा महिलाओं की कोशिकाओं के मुकाबले शीघ्रता से बुढ़ापे की ओर बढ़ती हैं।

शोधकर्ताओं ने स्नातक कर रहीं 1158 स्वस्थ चीनी महिलाओं को अध्ययन में शामिल किया। इस दौरान उन्होंने इन महिलाओं से पूछा कि वे अगले दिन 100 डॉलर चाहती हैं या फिर बाद में बड़ा पुरस्कार चाहती हैं। जिन महिलाओं ने जल्द संतुष्टि की इच्छा रखी, उन्हें धैर्य न रखने वाली महिला माना गया और इसी आधार पर अध्ययन के परिणाम दिए गए।

अगर आप भी ज़्यादा है कि आप भी लंबे समय तक जवां बनी रहें, तो बस थोड़ा धैर्य रखना सीख लें। फिर बिना कुछ ज़्यादा मेहनत के आप भी अपने दोस्तों के सामने जवां लग सकती हैं, वह भी कुछ किए बिना। है न कमाल का फॉर्मूला!

Related Articles

Back to top button