अन्तर्राष्ट्रीय

यूएई में मृत पाया गया भारतीय नागरिक

uaeदुबई। संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय मूल का नागरिक शरजाह के एक कमरे वाले अपने अपार्टमेंट में बुधवार को मृत पाया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भारत के कोलकाता शहर का निवासी 53 वर्षीय गौतम बंदोपाध्याय अल नाहदा के टाइगर बिल्डिंग में मृत मिला। गौतम दो महीने पहले ही इस इमारत में आया था। कई दिनों तक फोन का उत्तर न देने के कारण गौतम के सहकर्मियों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इमारत के एक सुरक्षाकर्मी ने बताया ‘‘उसके दोस्त भी अंदाजा नहीं लगा सके कि क्या गड़बड़ी हो सकती है। वे जब भी पता करने आते उसकी गाड़ी पार्किंग में खड़ी पाते और हर बार फोन करने पर उसका मोबाइल बजता।’’ पुलिस के साथ मृतक के अपार्टमेंट में गए एक सफाईकर्मी ने बताया कि संभवत: बंदोपाध्याय अपने बिस्तर से नीचे गिरा पड़ा था। सफाईकर्मी ने बताया ‘‘उसने किसी चीज से अपना मुंह ढंक रखा था। वह किसी ऑक्सीजन मास्क जैसा लग रहा था जो उसके चेहरे के बगल में लुढ़का पड़ा था।’’ बंदोपाध्याय की मौत हृदयगति रुक जाने से हुई मानी जा रही है। बंदोपाध्याय के एक पड़ोसी ने बताया कि बंदोपाध्याय ने उससे कहा था कि उसे हाल ही में हर्ट अटैक आया था।

Related Articles

Back to top button