उत्तर प्रदेश

यूनिवर्सिटी कालेज, डबलिन, आयरलैण्ड में सी.एम.एस. छात्र का चयन

लखनऊ : सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र समर्थ श्रीवास्तव को यूनिवर्सिटी कालेज, डबलिन, आयरलैण्ड में उच्चशिक्षा हेतु चयनित किया गया है। इस प्रकार सी.एम.एस. के एक और मेधावी छात्र ने विदेश के प्रख्यात विश्वविद्यालय में चयनित होकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है जिसके शान्तिपूर्ण वातावरण में उन्हें ज्ञान एवं प्रतिभा को विकसित करने का भरपूर अवसर मिला। शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सी.एम.एस. के 60 छात्रों को अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के टॉप विश्वविद्यालयों में दाखिले हेतु आमन्त्रण प्राप्त हो चुके हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में सी.एम.एस. ही एकमात्र सैट सेन्टर है, जिसके माध्यम से प्रदेश भर के छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं एवं छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button