स्वास्थ्य

यूरिन का कलर देता है बीमारियों के संकेत, क्या आपने कभी गौर किया?

urine-infection-55a74497dd758_lयूरिन के जरिए शरीर से विषैले पदार्थ, गंदगी और अतिरिक्त तरल बाहर निकलता है। यह सिर्फ शरीर में तरल की मात्रा ही संतुलित नहीं रखता बल्कि आपके शरीर में क्या चल रहा है इसके भी संकेत देता है। आइए जानें इसके अलग-अलग रंग किस बात की ओर इशारा करते हैं-

एकदम सफेद; यह स्थिति बताती है कि आप बहुत ज्यादा लिक्विड ले रहे हैं। आपको इसे नियंत्रित करने की जरूरत है।

गहरा पीला

आप खुद को डिहाइड्रेट कर रहे हैं, यानी कम लिक्विड ले रहे हैं। आपको दिनभर में 6 से 8 गिलास पानी पीना चाहिए।

चमकीला पीला

ऐसा शरीर में घुलने वाले विटामिन्स की ओवरडोज के कारण हो सकता है। जैसे विटामिन-बी के कैप्सूल खाने से।

नारंगी

इस रंग का कारण ली गई दवाइयां या डिहाइड्रेशन हो सकता है। थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

मटमैला

नेचुरल भी हो सकता है। आपको दर्द हो तो यूरिन मार्ग में इंफेक्शन या पथरी का खतरा है। डॉक्टर को तुरंत दिखाएं।

गहरा भूरा

लिवर में गड़बड़ हो सकती है। नाखून व आंखों में भी पीलापन दिख रहा है तो ये पीलिया के लक्षण हो सकते हैं।

गुलाबी या हल्का लाल

चुकंदर या गहरे लाल रंग वाली चीज खाने से भी कई बार ऐसा हो जाता है। फिर भी डॉक्टर से परामर्श कर लें।

चॉकलेटी

यह ट्यूमर में जमा खून यूरिन में आने, पथरी या किडनी में खून का थक्का जमा होने का संकेत हो सकता है।

नीला या हरा

फूड डाई या खाने के रंगों के कारण यूरिन का रंग ऐसा हो जाता है। यूरिन मार्ग में इंफेक्शन भी हो सकता है।

गहरा बैंगनी

यह किडनी में गड़बडी़ के संकेत हो सकते हैं। आपको देर किए बगैर विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए।

तुरंत हो जाएं अलर्ट

यूरिन का रंग कई दिनों तक असामान्य बना रहे, यूरिन करने में परेशानी हो या इसमें ब्लड नजर आए तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

डॉक्टर को बताएं

ऐसा कब से शुरू हुआ। पूरे दिन एक जैसा रंग था।  कोई दवा ले रहे हैं तो उसके बारे में बताएं। कोई अन्य लक्षण हैं या यूरिन में जलन है तो भी बताएं।

समझदारी की बात

जरूरी नहीं कि यूरिन का रंग बदलने की वजह कोई गंभीर बीमारी ही हो। कई बार खाने-पीने की चीजों और दवाइयों से भी ऐसा होता है। लेकिन सतर्क रहकर हम बीमारी को समय से पहचान जरूर सकते हैं। दो दिन से अधिक समय तक रंग असामान्य नजर आएं तो डॉक्टर से सलाह लें।

 

Related Articles

Back to top button