फीचर्डस्वास्थ्य

ये आयुर्वेदिक नुस्खे हैं जबरदस्त, चंद दिनों में गायब हो जाएगा मोटापा!

ayurvedic-medicine-56120e160f0ec_lमोटापा कम करना चाहते हैं, तो आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय। यकीन मानिए मोटापा गायब हो जाएगा चंद दिनों में…

250 ग्राम नींबू का रस और नमक पानी में मिलाकर पीएं। इससे मोटापा दूर होता है। नींबू के रस में करेले का रस मिलाकर भी पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए नींबू का रस 25 ग्राम और करेले का रस 15 ग्राम होना चाहिए। शहद भी मिलाया जा सकता है। इन सभी का नियमित सेवन करने से चर्बी खत्म होने लगती है।

 
सुबह खाली पेट लगभग 200 ग्राम सेब और गाजर को बराबर मात्रा में कद्दूकस करके खाएं। इसे खाने के बाद दो घंटे तक कुछ भी न खाएं। 5 ग्राम मूली का चूर्ण शहद मिले पानी मिलाकर लेने से भी मोटापा कम होता है। इसके अलावा 6 ग्राम मूली के बीजों के चूर्ण को 20 ग्राम शहद में मिलाकर खाने भी लाभ मिलता है। मूली के चूर्ण को शहद में मिलाकर सेवन करने से मोटापा दूर होता है। 

मिश्री भी मोटापा कम करने में कारगर है। मिश्री, मोटी सौंफ और सूखा धनिया बराबर मात्रा में पीसकर एक चम्मच सुबह पानी के साथ लें। विजयसार के काढ़े में शहद मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है। इसके अलावा भृंगराज के पेड़ के ताजे पत्ते का रस सुबह पानी के साथ प्रयोग करने से मोटापा कम होता है।

तुलसी काम में लें। तुलसी का 10 ग्राम रस पानी में मिलाकर पीएं। तुलसी के पत्तों का रस और शहद मिलाकर लेने से भी मोटापा कम होता है। बेल के पत्ते और हरड़ बारीक पीसकर लगाने से मोटापा दूर होता है। बेर के पत्तों को पानी में काफी समय तक उबालकर पीने से चर्बी नष्ट होती है।

 

ईसबगोल के नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्राल नियंत्रित होता है और शरीर में अधिक चर्बी नहीं बनती। रोज अजवायन का सेवन करें। अजवायन 20 ग्राम, सेंधानमक 20 ग्राम, जीरा 20 ग्राम और कालीमिर्च 20 ग्राम को कूटकर चूर्ण बना लें और यह चूर्ण प्रतिदिन सुबह खाली पेट छाछ के साथ पीएं। इससे शरीर की अधिक चर्बी नष्ट होती है।

 

 

Related Articles

Back to top button