जीवनशैली

ये 5 फेसपैक्स बनाएंगे आपकी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत…

अगर आप भी किसी खास दिन अपने चेहरे पर ग्लो चाहती हैं, तो हम आपको दे रहे हैं कुछ खास टिप्स। जानें ऐसे फेसपैक्स के बारे में जो आपको घर बैठे देंगे दमकती त्वचा:

बेसन और मलाई फेसपैक
बेसन में मलाई, नींबू और हल्दी मिलाकर फेसपैक बना सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच बेसन, दो चुटकी हल्दी, एक चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच मलाई को मिला लें। इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं रखें और फिर सादे पानी से धो लें।

बेसन और खीरा
बेसन में खीरे का रस और दही मिलाकर लगाने से आपको फैशियल जैसा ग्लो मिल सकता है। दो चम्मच बेसन में दो चम्मच खीरे का रस मिला लें और पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें और फिर धो लें।

अंडे का फेसपैक
अंडे का सफेद हिस्सा स्किन को पर्याप्त पोषण देता है, साथ ही अंडा स्किन के पोर्स तक जाकर गंदगी को साफ करता है। अंडे के सफेद हिस्से को चेहरे पर लगाएं, जब यह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी के फायदे कई हैं इसलिए इसे कई ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। इसका फेसपैक बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाएं और इसे चेहरे पर 20-25 मिनट तक लगाएं। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

नींबू और बेसन
नींबू एसिडिक होता है जिसको चेहरे पर लगाने से बैक्टीरिया और कीटाणु खत्म हो जाते हैं। आप सिर्फ बेसन में नींबू मिलाकर लगा सकते हैं। इससे आपको इन्सटेंट ग्लो मिलेगा।

Related Articles

Back to top button