राजनीतिलखनऊ

योगी सरकार ने लिया फैसला, सिर्फ इन किसानों के ही आएंगे अच्छे दिन

लखनऊ। आज यूपी में कैबिनेट बैठक जहां किसानों की कर्ज माफ़ी पर फैसला होना है। उसके पहले सूबे के पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि हमने सिर्फ छोटे और लघु किसानों के ऋण माफ करने के वादे किए थे, जिसको पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बता दिया कि जिन किसानों ने भैंस, ट्रैक्टर और इंजन के लिए कर्ज लिए हैं, उनका कर्ज माफ नहीं किया जाएगा। यानी जिन्होंने फसली ऋण लिया है वही माफ़ किया जायेगा।योगी सरकार ने लिया फैसला, सिर्फ इन किसानों के ही आएंगे अच्छे दिन

कैबिनेट बैठक में किसानों को लेकर किया जायेगा अहम फैसला

वहीं इससे पहले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का कर्ज माफी का मुद्दा काफी अहम है। इसमें करीब 30 हजार करोड़ से लेकर 45 हजार करोड़ रुपये तक का कर्ज माफ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के किसानों के अच्छे दिन आएंगे, लेकिन इसका लाभ बैंकिंग सिस्टम से जुड़े किसानों को ही मिलेगा। गेंहू खरीदारी पर सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सरकार व्यापक पैमाने पर गेंहू की खरीदारी करेगी। गेंहू खरीद को 40 लाख से बढ़ाकर 80 लाख मैट्रिक टन कर दिया गया है। यह गेंहू खरीद सरकारी एजेंसी खरीदेगी।

कृषि मंत्री ने बताया कि सिर्फ डेढ़ करोड़ किसानों का ही कर्ज माफ़ किया जायेगा। यूपी में 2 करोड़ 33 लाख सीमांत और लघु किसान हैं और लगभग दो करोड़ छोटे किसान हैं। सूबे के करीब डेढ़ करोड़ किसानों के कर्ज माफी का ऐलान हो सकता है।

Related Articles

Back to top button