National News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीति

रंजीत कुमार दास की जगह असम भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे भाबेश कलिता


नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को असम के कामरूप जिले की रंगिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक भाबेश कलिता को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। जेपी नड्डा ने शारदा देवी को मणिपुर बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भाबेश कलिता की नियुक्ति को हरी झंडी दी। वह रंजीत कुमार दास की जगह लेंगे।

हाल ही में संपन्न असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की थी और उसने लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता पर कब्जा जमाया। भाजपा ने यह चुनाव रंजीत कुमार दास की अध्यक्षता में लड़ा था। दास को हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को शारदा देवी को पार्टी की मणिपुर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। इससे पहले वह प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष और प्रशिक्षण विभाग की मुखिया थीं। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तत्काल प्रभाव से शारदा देवी को मणिपुर में भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त करने को हरी झंडी दे दी है। शारदा देवी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस टिकेंद्र सिंह की जगह लेंगी। सिंह का इसी साल 13 मई को कोविड-19 संबंधी परेशानियों के बाद निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली थी।

अगले साल फरवरी-मार्च में उत्तर प्रदेश और पंजाब के अलावा उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें से पंजाब को छोड़कर शेष सभी राज्यों में फिलहाल भाजपा का शासन है। साल 2019 के पिछले आम चुनाव में भी भाजपा ने यहां शानदार प्रदर्शन किया था और इसकी बदौलत प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार देश की कमान संभाली।

Related Articles

Back to top button