अद्धयात्मउत्तराखंडराज्यराष्ट्रीय

राम मंदिर कभी नहीं बनवाएगी भाजपा : शंकराचार्य

vasu-1438820788हरिद्वार।

 शारदा और ज्योर्तिपीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अयोध्या में राम मंदिर कभी नहीं बनाएगी। पिछले दो साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे लगे कि रामलला का मंदिर बनने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मंदिर को लेकर स्वार्थपूर्ण राजनीति चल रही है। मौजूदा केंद्र सरकार राम मंदिर के नाम का सहारा लेकर सत्ता में आ गई, लेकिन कुर्सी पर बैठते ही भगवान राम को भूल गई। शंकराचार्य ने कहा कि यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि भाजपा के कार्यकाल में ही मंदिर बनेगा। 

हकीकत यह है कि भाजपा कभी राम मंदिर नहीं बनाएगी। राम केवल एक पार्टी के नहीं हैं। पूरे विश्व का उन पर अधिकार है। मंदिर का निर्माण विद्वान और संत मिलकर करेंगे। उत्तराखंड के सियासी संकट के लिए शंकराचार्य ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक साजिश के तहत हरीश रावत की सरकार को गिराया है।

राहुल पक्के नेता नहीं

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अभी वह पक्के नेता नहीं हैं। जिस तरह इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं राहुल को भी वैसा ही करना चाहिए।

भारत माता सभी भारतीयों की मां

भारत माता के नारे पर छिड़े विवाद के संबंध में शंकराचार्य ने कहा कि भारत माता सभी भारतीयों की मां हैं। भारत माता की जय बोलने से किसी को परहेज नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button