उत्तर प्रदेशफीचर्ड

रायबरेली नगर पालिका : कांग्रेस ने सपा से छीनी अध्यक्ष की कुर्सी

मुस्लिम वार्डों में 18,000 वोटों में से 16,000 वोट सपा की नसरीन को मिले
काम न आयी सपा प्रत्याशी के लिए अल्पसंख्यकों की एकमुश्त लामबंदी

-डी.एन. वर्मा

रायबरेली/लखनऊ : नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने लम्बे अरसे बाद बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव ने अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी नसरीन को 4075 वोटों पराजित कर सपा से यह सीट छीन ली। जबकि भाजपा प्रत्याशी 16048 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रही। किसी भी पार्टी के प्रति कोई हमदर्दी न जताकर कुल 274 मतदाताओं ने नोटा पर मुहर लगाकर चुनाव में उदासीनता दिखाई। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी नसरीन के लिए सपा अल्पसंख्यक मतदाताओं की एकमुश्त लामबंदी (लगभग 90 प्रतिशत वोटिंग) भी काम नहीं आयी और नसरीन हार गयीं। मुस्लिम वार्डों में पड़े कुल 18,000 वोटों में से 16,000 वोट एकतरफा नसरीन के खाते में गये, लेकिन फिर भी सपा प्रत्याशी जीत की खुशबू से महरूम रहीं। मुस्लिम वार्डों से 90 फीसदी वोट मिलने के बाद सपा प्रत्याशी की हार पार्टी के लिए एक झटका है और रायबरेली में कांग्रेस का वर्चस्व कायम रहने का संकेत भी है।

मालूम हो कि रायबरेली नगर पालिका अध्यक्ष पद पर लम्बे अरसे से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है और यहां पर सपा प्रत्याशी की जीत लगभग पक्की मानी जा रही थी। रायबरेली के पार्टी कार्यकर्ताओं और सपा प्रत्याशी नसरीन ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी की जोर लगा दी थी लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी के मजबूत गढ़ में सेंध लगाते हुए अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा कर बड़ी सफलता हासिल की। हालांकि मुस्लिम वार्डों में अल्पसंख्यक मतदाताओं की एकतरफा वोटिंग भी सपा प्रत्याशी को नहीं जिता सकी और लम्बे अरसे से अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज सपा के हाथ से यह सीट निकल गयी। इस हार के बाद अब लगने लगा है कि रायबरेली में समाजवादी किला दरकरे लगा है, इसकी दीवारें कमजोर पड़ने लगी हैं और कांग्रेस की पकड़ मजबूत हुई है। आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सपा के लिए यह खतरे की घंटी है।

उल्लेखनीय है कि बीते डेढ माह से नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रहे पार्टियों का घमासान एक दिसम्बर को मतगणना के बाद समाप्त हो गया। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अपनी एडी चोटी का जोर लगाकार मतदातओं को अपने पक्ष में वोट मांग की। शासन द्वारा राबयरेली में महिला आरक्षित सीट होने के कारण नगर पालिका परिसद के अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल 11 महिला प्रत्याशी पर्चा दाखिलकर चुनाव में मैदान में उतरी थी, जिसमें कांग्रेस से पूर्णिमा श्रीवास्तव 24205 मत पाकर ने अपने प्रतिद्वंदी टीम सपा से चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशी नसरीन को 4075 मतों से हराकर नगर पालिका परिसद की अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमाया। वहीं भाजपा प्रत्याशी सोनिया रस्तोगी 16048 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। नगर पालिका परिसद के अध्यक्ष पद की सीट जीतकर कांग्रेस ने उप्र में खाता खोला जिससे यहां की सांसद सोनिया गांधी की प्रतिष्ठा बरकरार रह सकी।

Related Articles

Back to top button