अद्धयात्म

राशिफल: शनि ने बदली अपनी चाल इन राशियों पर रहेगा भारी संकट

मेष राशि
आज शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। आज घर के काम में आपकी दिलचस्पी बढ़ जायेगी। जिसकी वजह से आपको प्रसन्नता होगी । इस राशि छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है उनकी पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। साथ ही आज बच्चों के साथ पिकनिक मनाने किसी अच्छी जगह जा सकते है।

राशिफल: शनि ने बदली अपनी चाल इन राशियों पर रहेगा भारी संकट दुश्मन आज आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। इस राशि के जो लोग आर्किटेक के क्षेत्र से जूड़े है आज उनके काम की तारीफ हो सकती है। करियर में एक नया मोड़ आ सकता है।

वृष राशि
आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज जिस भी काम को आप करना चाहेंगे वो निश्चित ही पूरा होगा। आज आप अपने ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आज आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते है। आज आपकी ईमानदारी से प्रभावित जीवनसाथी से आपको बहुत सारा प्यार मिलने वाला है।

इस राशि वाले लोगों को आज परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे। इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। आज आपका पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान केन्द्रित रहेगा, अगर आप किसी फार्म को भरने की सोच रहे है तो तुरंत भर दें।

मिथुन राशि

आज आपकी रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हो सकता है किसी नए रचना की शुरुआत करें। आज नौकरी में थोड़ी समस्या आ सकती है, पर शीघ्र ही निदान हो जाएगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स कंपेटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे है आज उनका पढ़ाई में मन कम लगेगा। साथ ही खानपान की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है।इस राशि के लेखकों के लिए आज का समय अनुकूल है। आज उनकी लेखन पुस्तक प्रकाशित हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

कर्क राशि
आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है। आप पाएंगे कि आज हालात पहले की अपेक्षा ज्यादा अच्छा होगा। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए बिजनेस का कोई भी फैसला सावधानी पूर्वक लें। इस राशि के जो लोग घर से अलग रहने को मजबूर है।

आज उन्हें शुरुआती परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही मित्रों के साथ मनमुटाव होने से आपके कुछ कार्य सफल नही होंगे। इस राशि के जो लोग प्रोफेशर है आज उन्हें किसी अच्छी कॉलेज से लेक्चरार का ऑफर आ सकता है।

सिंह राशि
आज कुछ दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। इस मामले में आप सावधान रहें। आज ऑफिस में कोई भी काम जल्दबाजी में न करें तो ही अच्छा है। साथ ही जीवनसाथी से सलाह किए बिना कोई फैसला न लें। आज बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें।

आज आपको अपने कुछ काम में निराशा हाथ लग सकती है। इस राशि के जो लोग सिंगिंग का शौक रखते है। आज उन्हें किसी शो में गाने का मौका मिल सकता है। लवमेट के साथ डिनर करने जा सकते है। जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि
अगर आप नौकरी कर रहें तो आज आपका ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-एण्ड- डाउन करने में थोड़ी प्रॉब्लम होगी। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

आज आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बितेगा साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है।

तुला राशि
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज आप फीजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा।

ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई जरूरी केस आज आपके पक्ष में रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपका कॉन्फीडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाऐंगे। अगर आज नये काम को शुरू करें तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। इस राशि के ट्रैवेल्स एजेंसी वाले लोगों को आज का दिन बढ़िया है।

अचानक से कहीं धनलाभ हो सकता है। रास्ते में आज किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। जिस लेकर आप घर पर जा सकते हैं। विवाहित लोग आज जीवनसाथी से बहस करने से बचें। आज मीठी भाषा का प्रयोग करें। लवमेट आज किसी ट्रिप का प्लान बना सकते है।

धनु राशि
आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप तनाव में रहने वाले है। आज आप अपने कामों में अपने किसी मित्रों का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे।

आज आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते है, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें।

मकर राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। खुशियों की बारीश कभी भी हो सकती है। हो सकता है शाम तक कोई शुभ समाचार मिले। जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। सोसाइटी के लोग आज आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न रहेंगे। रिश्तेदारों का घर पर आन-जाना लगा रहेगा।

आज किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स आज लाल रंग की शर्ट पहने तो करियर में साकारात्मक बदलाव आएगा। लवमेट के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजरअन्दाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है रहेगी।

कुंभ राशि
आपके बिजनेस में खूब सफलता मिलेगी। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से आपकी बड़ी डील साइन हो सकती है। जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साथ ही घर में परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताऐंगे। शाम को स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।

इस राशि के जो लोग अविवाहित है आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। हो सकता है कि प्रस्ताव स्वीकार भी कर लें। साथ ही पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। लवमेट के साथ किसी लॉग ड्राईव पर जा सकते है। जिससे आपके रिश्तों में नजदिकीयां बढ़ेंगी।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज अचानक से आपके घर कोई नजदीकी रिश्तेदार आ सकता है। जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। इस राशि के लवमेट आज शॉपिंग के लिए मॉल जा सकते है। शॉपिंग करते समय डिस्काउंट मिलने की संभावना बन रही है।

Related Articles

Back to top button