अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 20 जून 2020: जानिये किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन…

मेष — जॉब में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मिलना होगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क हो सकता है।

वृषभ — आपकी परिस्थितियों में सुधार आयेगा। शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार के माहौल में सुख-शान्ति रहेगी। विद्यार्थियों को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। जोखिम लेने की प्रवृत्ति मजबूत होगी।

मिथुन — पुराने रोग बढ़ सकते हैं। मंहगी वस्तुओं को खरीदने से पहले अपने बैंक बैलेंस को जरूर देख लें। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना पड़ेगा। यात्रा करने से बचें। मोबाइल और लैपटॉप आदि में तकनीकी खराबी आ सकती है।

कर्क — नौकरी पेशा लोगों को बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। परिस्थितियाँ काफी अच्छी रहने वाली हैं। अपने काम पर फोकस करें। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा।

सिंह — कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्य में सहभागी हो सकते हैं। परिवार में कोई आनन्दोत्सव की योजना बना सकते हैं। आज दिन भर कार्यों में व्यस्तता रहेगी। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें।

कन्या —  परिवार के बड़े-बुजुर्ग आपकी प्रशंसा करेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। जीवन में नया अवसर प्राप्त हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेमी जोड़ों के लिये दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

तुला — यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो लापरवाही न करें। विवादों से दूर रहें। अपना चरित्र अच्छा रखें। सामाजिक कार्यों से दूरी बनाये रखें। कारोबार में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। सर्दी-खाँसी की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक — कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न और आनन्द से भरपूर रहेगा। मन मे रचनात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। अविवाहितों के विवाह की चर्चा हो सकती है।

धनु — नयी नौकरी मिल सकती है। कानूनी मामलों में सम्झौता हो सकता है। गुप्त शत्रु सामने आ सकते हैं। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी योजना में काम कर सकते हैं। दिन शुभ संयोगों से युक्त रहेगा।

मकर — धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। रुके हुये कार्य पूर्ण होंगे। लव पार्टनर की कोई बात बुरी लग सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचने का प्रयास करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कुम्भ — पारिवारिक रिश्तों में सुदृढ़ता रहेगी। कार्यों में प्रसन्नता और उत्साह वृद्धि होगी। फालतू की बातों में अपना समय बर्बाद न करें। अहंकार की भावना का त्याग करें। नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

मीन — आपके शौर्य और पराक्रम में वृद्धि होगी। लव लाइफ में बहुत ही अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति की सम्भावनायें बनेंगी। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर लम्बी बातचीत करेंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

Related Articles

Back to top button