अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 27 मार्च 2020: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — आर्थिक लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। प्रयासों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। IT और कंप्यूटर से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

वृषभ — अनावश्यक खर्चे पैदा हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में निराशा रहेगी। परिवार में सामंजस्य बिताने का प्रयास करेंगे। मूर्ख लोगों की संगत का ध्यान करें।

मिथुन — घर में बहुत अच्छा समय बितायेंगे। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। रुका हुआ कोई कार्य पूरा कर लेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्रता से निपटा लें।

कर्क — आय में बढ़ोत्तरी होगी। खर्चों में नियन्त्रण लाने का प्रयास करेंगे। लोग आपकी अपेक्षा में खरे उतरेंगे। किसी नये प्रोजेक्ट की योजना बनेगी। रोजगार में आवश्यक बदलाव कर पाने में सफल रहेंगे।

सिंह — घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मन में सात्विक विचारों की प्रधानता रहेगी। लोगों को काफी अच्छी सलाह देंगे। स्त्री वर्ग के साथ सम्बन्ध काफी मधुर रहेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचें।

कन्या — मन में भय और चिन्ता की भावना बढ़ेगी। आपके व्यवहार में उदासीनता नजर आ सकती है। सीक्रेट बातें किसी से शेयर न करें। बुरी संगत से हानि होगी। खान-पान में लापरवाही न करें।

तुला — भाग्य आपका साथ दे रहा है। अविवाहित लोगों के विवाह की तैयारियां भी हो सकती है। आय-व्यय में सन्तुलन रहेगा। जीवनसाथी काफी देखभाल करेगा। कारोबार में धैर्य और संयम का परिचय देंगे।

वृश्चिक — कार्य की स्थिरता रहेगी। करीबी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। मौसमी बीमारियों से बचने का प्रयास करें। जॉब में जिम्मेदारी बढ़ेगी। नये निवेशों को लेकर योजना बना सकते हैं।

धनु — बच्चों के साथ खूब मस्ती करेंगे। मनोरंजन के बहुत सारे विकल्पों को आजमायेंगे। धन के मामले में कुछ राहत मिलेगी। व्यवसायिक यात्रा करने से बचें। पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

मकर — अपने व्यवहार में संयम बनाये रखें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। परिवार के किसी सदस्य की चिन्ता रहेगी। सेहत को लेकर ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

कुम्भ — व्यर्थ की यात्राओं से बचने का प्रयास करें। लोगों का व्यवहार आपके प्रति काफी अच्छा रहेगा। कारोबार में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।

मीन — पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपसी समबन्धों में मधुरता आयेगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है।

 

Related Articles

Back to top button