अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल 28 अप्रैल 2020: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — मन में नवीन विचारों का उद्भव होगा। काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। जो काम सोचेंगे आसानी से हो जायेगा। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा भी दूर हो सकती है। व्यापारिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।

वृषभ — निवेश में जल्दबाज़ी करना गलती होगी। अपने गर्व को आज लोगों के सामने व्यक्त न करें। परिवार जनों का रवैया आशानुरूप नहीं रहेगा। भौतिक सुखों के प्रति आसक्त रहेंगे। धर्म-कर्म की उपेक्षा न करें।

मिथुन — किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में कुछ कठिनाई का अनुभव करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है। बॉस आपको नयी चुनौतियों से रूबरू करा सकते है। मन में भावनाओं का जोर रहेगा।

कर्क — दाम्पत्य जीवन में प्रेम के साथ कुछ असमंजस जैसी स्थितियाँ भी बन सकती हैं। शरीर में सुस्ती व थकान रहेगी। मन में बेचैनी रहेगी। ठंडे पानी का सेवन करने से बचें। शरीर में कफ की मात्रा बढ़ेगी।

सिंह — अपेक्षानुकूल काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासन आपका पूरा सहयोग करेगा। जॉब में स्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। आपके कार्य को सम्मानित किया जायेगा। रिसर्च से जुड़े हुये कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी।

कन्या — कुटिल नीतियों का प्रयोग कर बिगड़े काम संवार लेंगे। जॉब में कार्य का दबाव बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। ऑनलाइन काम काफी अच्छी तरीके से सम्भाल पायेंगे। राजनीतिक चर्चा में दिन गुजरेगा।

तुला — यदि प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से कार्य सिद्ध होंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। जिस जगह आपको लग रहा हो की आप कमजोर पड़ रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिये छोड़ दें। लोग आपकी तारीफ करेंगे।

वृश्चिक — कन्फ़्यूज़न की स्थितियाँ बढ़ेंगी। व्यापार-व्यवसाय को लेकर चिन्ता बढ़ेगी। लोग आपसे पुराने बकाया पैसे मांग सकते हैं। बुरे स्वप्न से नींद बाधित हो सकती है। जॉब में प्रसन्नता रहेगी। अपने काम से कम रखें।

धनु — धैर्य और संयम से काम लेंगे तो कारोबार में सफलता निश्चित मिलेगी। परिस्थितियों का लाभ उठाने का प्रयास करें। जीवनसाथी आपका उत्साह बढ़ायेगा। घर में आराम और सुकून से समय बितायें। भोजन में गरिष्ठ पदार्थों का सेवन न करें।

मकर — दूसरों के विवादों में नहीं पड़ना ही सही नीति है, इसका पालन करें। घर में कलह का माहौल न बनने दें। स्वास्थ्य को लेकर के थोड़े जागरूक रहेंगे। जॉब में काफी अच्छी परफॉर्मेंस देंगे। पुराना कर्ज लौटाने में आसानी होगी।

कुम्भ — पेट में कुछ तकलीफ हो सकती है। शिक्षा में समस्या आ सकती है। मन में कुंठित विचारों को बढ़ावा न दें। अनुभवी लोगों के अनुभव से सीखें। प्रेमीजन आज आपसे नाराज हो सकता है।

मीन — शरीर में आलस्य और थकान भरी रहेगी। हृदय रोगियों की तकलीफ बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिलकुल न करें। मन में किसी तरह की गलतफहमी न पालें। परिवार के सदस्यों के बीच मेल-मिलाप बढ़ाने का प्रयास करें। गीत-संगीत में रुचि लेंगे।

 

Related Articles

Back to top button