अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 29 मार्च 2020: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — निर्धारित समय पर कार्य पूरे होंगे। जीवन में संघर्ष की मात्रा बढ़ेगी। स्वादिष्ट भोजन का लाभ उठायेंगे। धन बचाने में सफल रहेंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्तित रहेंगे।

वृषभ — नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। नये अनुबन्ध हो सकते हैं। कारोबार की नयी योजना बनायेंगे। आय में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से काफी अच्छा और सकारात्मक महसूस करेंगे।

मिथुन — परिवार का माहौल खराब हो सकता है। अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों को काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। धन की स्थिति कमजोर रहेगी। धैर्यवान होकर के कोई महत्वपूर्ण फैसले लें।

कर्क — आर्थिक पक्ष आपके लिये काफी मजबूत रहेगा। लोग आपका काफी सम्मान करेंगे। सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। भावुक होकर के काम करेंगे।

सिंह — जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में भाग लेने की इच्छा होगी। फार्मास्यूटिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। ऑफिस में तनाव बढ़ने वाला है।

कन्या — पारिवारिक सुख में बढ़ोत्तरी होगी। घर के सदस्यों के साथ धार्मिक चर्चा करेंगे। पढ़ाई में काफी फोकस करने वाले हैं। अपनी प्रगति को लेकर आश्वस्त रहेंगे। बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा।

तुला — मन में डर की भावना को घर न करने दें। सावधान होकर के ही घर से बाहर निकलें। अपने इष्ट के मन्त्रों का जप करें। कोई महत्वपूर्ण चीज गुम हो सकती है। किसी इच्छा के पूर्ण न होने से असन्तुष्ट रहेंगे।

वृश्चिक — मित्रों और परिवार के लोगों से शुभ समाचार मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख की वृद्धि होगी। आपकी बातों को लोग काफी सम्मान देंगे। घर में साज-सजावट कर सकते हैं। माता का आशीर्वाद मिलेगा।

धनु — कोई कार्य अधूरा हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कामकाज में जवाबदेही बढ़ेगी। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। इच्छित सफलता न मिलने से चिन्ता बढ़ेगी।

मकर — जोखिम भरे कार्यों से बचें। सोशल मीडिया में नये मित्र बनेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। बच्चों के साथ शानदार समय बितायेंगे। सम्पर्कों का लाभ मिलेगा।

कुम्भ — अति आत्मविश्वास मुश्किल में डाल सकता है। कीमती वस्तुयें सम्भालकर रखें। घर में ही रहने का प्रयास करें। अपनी जिम्मेदारियों को समझिये। घर में झगड़ों से बचिये।

मीन — आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। पराक्रम और आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। परिवार के बुजुर्ग लोगों के साथ संवाद होगा।

 

Related Articles

Back to top button