अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 3 मई 2020: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — प्रेम-सम्बन्धों में नवीनता और ताजगी का एहसास होगा। कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को अपनी बुद्धिमत्ता से सम्भाल लेंगे। दोस्तों के साथ किसी योजना पर चर्चा करेंगे। चित्त प्रसन्न रहेगा। आपका अंदाजा बिलकुल सही साबित होगा।

वृषभ — किसी पुरानी योजना के विषय में दोबारा विचार बनेगा। आलस्य से आपको बचना चाहिये। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। कारोबारी व्यस्तता बढ़ने वाली है। पुराना ऋण परेशानी खड़ी कर सकता है।

मिथुन — राजकीय बाधा दूर होगी। नये सम्पर्क बनेंगे। जीवनसाथी आपका सहयोग करेगा। भोग-विलास में दिन बीतेगा। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहेंगे। लाभदायक सौदे मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क — आज आप घरेलू काम-काज में रुचि लेंगे। घर की साज-सज्जा में समय व्यतीत करेंगे। अपने हितों को लेकर जागरूक रहेंगे। निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे। लाभ की परिस्थितियाँ निर्मित होंगी।

सिंह — आयात-निर्यात से जुड़े हुये कार्य शुरू होंगे। करियर में तेजी आयेगी। जॉब में आपका आत्मविश्वास प्रबल होगा। कामकाज की स्थितियों को दोबारा सँवारने का प्रयास करेंगे। शोरूम से जुड़े व्यवसायियों को नयी प्लानिंग करनी पड़ेगी।

कन्या — दान-धर्म के कार्यों से पीछे न हटें। लेकिन किसी को धन उधार न दें। रोजगार को लेकर चिन्ता बढ़ेगी। जमा पूंजी को लेकर अनिश्चितता बढ़ेगी। बॉस से उलझने से बचें।

तुला — आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेकिन आज किसी पर भी अन्धा भरोसा करना भविष्य में नुकसानदायक साबित होगा। प्रेमीजन आपके बहुत निकट आ सकता है। भावुक होकर फैसले न करें। उच्च आर्थिक लाभ की सम्भावना है।

वृश्चिक — विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। दिन रोमांटिक बीतेगा। स्वादिष्ट पकवानों का आनन्द लेंगे। जॉब का तनाव दूर होगा। नया व्यापार शुरू करने के लिये दिन उत्तम है। प्लानिंग तैयार तो कर ही लें।

धनु — माता-पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। नौकरी में अनुकूल परिस्थितियाँ नहीं रहेंगी। जॉब में अतिरिक्त कार्य का दबाव हो सकता है। पुरानी मेहनत का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। किसी बात को लेकर मन में अनावश्यक शंका न पालें।

मकर — प्रेमी के प्रति अत्यधिक भावुक होना दुख का कारण बन सकता है। लोगों से ज्यादा अपेक्षायें आज न रखें। मन में अनावश्यक द्वंद न पालें। परिवार के लोगों के व्यवहार से निराश हो सकते हैं। शाम के समय किसी समस्या का समाधान मिल सकता है।

कुम्भ — जीवनसाथी के व्यवहार से बहुत ज्यादा प्रसन्न रहेंगे। सुख और विलासिता का भरपूर आनन्द उठायेंगे। घर वालों के साथ बैठकर कुछ गेम्स भी खेल सकते हैं। पारस्परिक सद्भाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे।

मीन — नये कार्यों का शुभारम्भ कर सकते हैं। IT और ई-कॉमर्स से जुड़े लोगों को अत्यधिक व्यस्तता रहने वाली है। अपनी किसी पुरानी गलती से आज सीखेंगे। दैनिक खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में गति मन्द रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button