अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 8 मई 2020: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। विवादों से बचने का प्रयास करें। जल्दबाजी में बनते काम बिगड़ सकते हैं। मन बहुत अशान्त हो सकता है।

वृषभ — जीवनसाथी का प्रेम भरा साथ आपको चुनौतियों से निकालने में मदद करेगा। कारोबार में प्रगति होगी। जॉब में आपको काम करने की आजादी होगी। सेहत काफी अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म की ओर मन लगेगा।

मिथुन — गूढ़ विषयों के अध्ययन के प्रति रुचि जागृत होगी। समय आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाला है। जॉब में प्रतिद्वंदिता बढ़ने की आशंका रहेगी। पेट में अपच की समस्या हो सकती है। समाज की समस्याओं के बारे में सोचकर परेशान हो सकते हैं।

कर्क — कारोबार में नयापन लाने का प्रयास करेंगे। विवाह सम्बन्ध आज तय हो सकता है। परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। गम्भीर विषयों का अध्ययन करेंगे।

सिंह — घर-परिवार में कठिनाइयाँ रहेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन खराब है। लोग आपके विषय में गलत बातें करेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में समस्या बढ़ सकती है।

कन्या — सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। निजी जीवन की कठिनाई दूर हो सकती है। बुरी संगत का त्याग करें। सोशल मीडिया में सक्रियता बढ़ेगी। पराक्रम और आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।

तुला — श्वास रोगियों को थोड़ा सतर्क रहना चाहिये। गलत बातें बोलने से परहेज करें। विरोधियों से सावधान रहें। लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतनी उचित होगी। घर की साफ-सफाई में ध्यान देंगे।

वृश्चिक — दाम्पत्य जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। जॉब में परिवर्तन का विचार बनेगा। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी बातों का अनुसरण करेंगे। निर्माण कार्यों में गति लाने की योजना बनायेंगे। उच्च पदासीन लोगों के लिये दिन उत्तम रहेगा।

धनु — अपने दायित्वों से पीछे न हटें। अपने व्यवहार को सन्तुलित रखें। आपके खर्चों में काफी बढ़ोत्तरी हो सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। बवासीर के रोगियों को खान-पान और जीवनशैली में अनुशासन रखने की आवश्यकता है, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है।

मकर — कार्यक्षेत्र में पर्याप्त सफलता मिलेगी। नये अवसर आपके हाँथ लग सकते हैं। ऑफिस का माहौल काफी अच्छा रहेगा। उच्चाधिकारी आपने प्रसन्न रहेंगे। निकट भविष्य में प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं।

कुम्भ — अधीनस्थ कर्मचारियों के व्यवहार से क्षुब्ध रहेंगे। आवश्यकता से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। करीबी रिश्तेदार आपसे मदद की अपेक्षा रख सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। पर्याप्त मात्रा में नींद लें और आराम करें।

मीन — किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। जॉब में आपकी ताकत बढ़ेगी। इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी रोमांटिक मूड में हो सकता है।

Related Articles

Back to top button