Lucknow News लखनऊअजब-गजबफीचर्डस्पोर्ट्स

राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की योगी सरकार देगी सरकारी नौकरी

लखनऊ : 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में खेले गए पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। देश को स्वर्णपदक दिलाने वाले खिलाड़ियों को 50 लाख, रजत दिलाने वालों को 30 लाख और कांस्य पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों 15 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा, पदक विजेता खिलाडिय़ों को राज्य सरकार के विभागों में उपयुक्त पदों पर नियुक्ति भी दी जाएगी।
गौरतलब है कि खेल कोटे के तहत 11 विभागों में नौकरियां दी जाती हैं। वहीं जैसे-जैसे पद रिक्त होते जाएंगे, खिलाडिय़ों को समायोजित कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button