मनोरंजन

रिदा के विडियो पर लाखों लोग हैं फिदा

मुम्बई : छोटा सा विडियो आपके चेहरे पर लंबी सी मुस्कान ला सकता है, बशर्ते विडियो रिदा की तरह बनाया हों तो। जी हम उसी रिदा जावेद की बात कर रहे हैं जिनके विडियो आप विगो विडियो ऐप पर रात-दिन देखते रहते हैं। चंडीगढ़ की लड़की ने शॉर्ट विडियो में धमाल मचाया हुआ है। मां, बहन, पत्नी और न जाने कितने ही रियल लाइफ किरदारों को फनी तरीके से पेश करने वाली रिदा अब विगो स्टार बन चुकी हैं। विगो विडियो पर रिदा के आज 2 मिलियन से ज्यादा फोलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर फनी कॉमेंट्स और दुनिया से हटकर चीजें करने वाले लोगों को सफलता मिलती है। यह बात रिदा जावेद को समझ में आ गई जब उन्होंने कुछ साल पहले विगो विडियो ऐप के जरिए शुरुआत की थी। रिदा कहती हैं, ‘शुरुआत में विडियो को ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिलता था लेकिन मेरा ध्यान सिर्फ कंटेट अपलोड करने पर रहता था। धीरे-धीरे समझ में आया कि यहां भी प्लानिंग की जरूरत है।’ रिदा ने जल्दी ही अपने भाई नईम और समीर के साथ विडियो की प्लानिंग करना शुरू किया। तीनों अपने आइडिया पर घंटों चर्चा करने के बाद फाइनल स्क्रिप्ट तैयार करते हैं।

इसके बाद विडियो खुद ही शूट करते हैं। दरअसल, वीगो विडियो की यही खासियत भी है कि इसे कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है और अगर कंटेंट अपीलिंग होगा, तो आप का कंटेंट एप्प के बहार भी धूम मचा सकता है। रिदा के विडियो में एक और खास बात है कि कंटेट में ह्यूमर होता है लेकिन कोई भी अश्लील बात नहीं होती है। रिदा बताती हैं कि विडियो परिवार के लोग मिलकर बनाते हैं, इसलिए दूसरे परिवार भी साथ में मिलकर देख सकें, ऐसा कंटेट होता है। सौ बातों की एक ही बात है यदि दिल लगाकर सही तरीके से कंटेट तैयार किया जाए, तो रिदा की तरह आप भी स्टार बन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button