ब्रेकिंगलखनऊ

रेशम हत्‍याकांड : पति-पत्‍नी की तरह रहते थे दोनों

लखनऊ : भाजपा कार्यकर्ता रेशम सिंह हत्‍याकांड में एक न या मोड आया है। रेशम सिंह के भाई ने बीजेपी नेता रुखसाना नकवी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। इसका उनके पास सुबूत भी है जिसे उन्‍होंने पुलिस को मुहैया करवाया है। वहीं परिजन हत्‍याकांड में शुरू से ही रेशम का हाथ बता रहे हैं। गत रविवार 14 जुलाई को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सरफराजगंज में रहने वाली भाजपा नेता रुखसाना नकवी के घर पर कार्यकर्ता रेशम सिंह का शव मिला था। रेशम का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान उसकी अल्पसंख्यक मोर्चा की क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रुखसाना नकवी से मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह पार्टी की सदस्‍यता का काम देखने लगा।

मृतक का भाजपा नेता के घर आना जाना था। वहीं मौत के मामले में भाई गुलजार और परिवारीजन शुरू से ही रेशम का हाथ बता रहे हैं। गुरुवार को गुलजार ने पुलिस के समक्ष रुखसाना का आधार कार्ड भी दिखाया। गुलजार ने पुलिस को आधार कार्ड की फोटो कॉपी मुहैया कराई है। जिसमें रेशम सिंह, रुखसाना नकवी पति के रूप में दर्ज है रेशम सिंह का नाम। दोनों की फोटो हिल स्टेशन में घूमने फिरने और आलिंगन करते हुए मिली है। गौरतलब है कि घटना के दिन पुलिस पूछताछ में पहले रुखसाना ने रेशम सिंह को चालक, फिर पार्टी कार्यकर्ता और फिर दोस्त बता रही थी। परिवारीजनों ने शुरू से ही रुखसाना पर गम्भीर आरोप लगाए थे। साक्ष्‍य लेकर परिवारीजन हरदोई से लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। उन्‍होंने भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस इन साक्ष्‍य के आधार पर आगे की जांच करेगी।

Related Articles

Back to top button