ज्ञान भंडार

रोमांटिक लाइफ में रंग भर देगा बरगद का दूध, जानिए कैसे करे इस्तेमाल

बरगद का पेड़ वैसे तो कई बीमारियों के इलाज के लिए जाना जाता है। इसके पत्ते सर्दी-जुकाम,बुखार और डायबिटीज के साथ पिंपल्‍स जैसे कई रोगों का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। बावजूद इसके बहुत कम ही लोग जानते हैं कि बरगद शारीरिक कमजोरी झेल रहे लोगों के लिए भी रामबाण है। 

बरगद का दूध पुरूषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करता है। आयुर्वेद की मानें तो जो लोग शारीरीक रूप से खुद को कमजोर महसूस करते हैं उन्‍हें बरगद के दूध का सेवन सुबह खाली पेट जरूर करना चाहिए। जानें क्या है इसके इस्तेमाल करने का पूरा तरीका। 

शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए सबसे पहले बताशे पर 5-6 बूंद बरगद के दूध को टपकाएं । इस बताशे को दिन में 5-7 बार रोजाना खाएं। ऐसा करने से यौन शक्‍ति बढ़ने के साथ-साथ शारीरिक कमजोरी भी दूर होगी। 

ऐसा नहीं है कि यह नुस्खा केवल पुरूषों के ही काम आता है बल्‍कि इसका फायदा महिलाएं भी उठा सकती हैं। इसके अलावा बार बार पेशाब जाने की समस्‍या झेल रहे लोग भी बरगद के बीज को सुखा कर बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर को रोजाना 1 से 2 ग्राम गाय के दूध के साथ खाएं। ऐसा दिन मे दो बार करें।

Related Articles

Back to top button