अजब-गजबफीचर्डस्वास्थ्य

रोज़ सात किशमिश खाएं, भरपूर ऊर्जा पाएं

लखनऊ : स्वाद और सेहत से भरपूर प्रतिदिन किशमिश का सेवन करने से कई प्रकार के स्वास्थ्य से जुड़े फायदे मिलते हैं, इसमें ऊर्जा प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। आयुर्वेद में भी किशमिश को भिगोकर उसका पानी पीने के कई फायदे बताए गए हैं। किशमिश में पाया जाने वाला शुगर कंटेंट इसे भिगोने पर काफी कम हो जाता है, इसलिए इसे भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। रोजाना यदि आप 7-8 किशमिश भी खाते हैं तो लम्बे समय में यह आपको कई तरह से फायदेमंद साबित होंगे।

उच्च रक्तचाप की समस्या होने पर रात को आधे गिलास पानी में 8-10 किशमिश भिगो दें, सुबह उठकर बिना कुछ खाए किशमिश के पानी को पी लें। आप चाहें तो भीगी हुई किशमिश को खा भी सकते हैं. इससे कुछ दिन में उच्च रक्तचाप की समस्या में आराम मिलेगा। दिन भर ऑफिस में थका हुआ महसूस करते हैं तो आप काम के बीच- बीच में किशमिश का सेवन करते रहे। किशमिश ऊर्जा एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इसमें कार्बोहाइड्रेड और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, इससे शरीर को तुरंत ताकत मिलती है। किशमिश का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है, किशमिश का सेवन एनिमिया रोग के फायदेमंद है, जो लोग कमजोर होते हैं उनके लिए भी यह फायदेमंद है। किशमिश खाने से शरीर का वजन बढ़ता है।

यदि आपको लम्बे समय से खांसी है, जिसे आमतौर पर सूखी खांसी कहा जाता है या दमा की समस्या है तो आपको किशमिश खाने से आराम मिलता है, लंबे समय से खांसी से परेशान व्यक्ति रोज किशमिश खाएं, इसका सेवन टीबी के रोगियों को भी आराम देता है। बदलती जीवनशैली के बीच कब्ज की समस्या आम है।किशमिश का सेवन कब्ज की समस्या में राहत देता है और आपके पेट को सही रखता है। किशमिश के सेवन से हृदय की दुर्बलता भी दूर होती है। इसका सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी कारगर है।

Related Articles

Back to top button