उत्तर प्रदेश

लखनऊ एवं इलाहाबाद विवि में छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न निंदनीय : चौधरी

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जिस तरह से छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न किया जा रहा है वह बहुत निंदनीय है। यह लोकतंत्र की हत्या भी है। अहिंसक नौजवानों की अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात है। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रावास की मांग को लेकर धरना दे रहे छात्रों पर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी जार्च किया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय के एनडी हास्टल के आवंटन की मांग के लिये सैकड़ो छात्र प्रशासनिक भवन के बाहर आंदोलन कर रहे थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा दिग्विजय सिंह ‘देव‘ प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू दूबे, अभिषेक सिंह, रितेश सिंह, ऋषभ तिवारी, विवेक सिंह बाबा, सर्वेश शुक्ला, माधुर्य सिंह, अमृत मिश्रा, आशीष मिश्रा बाक्सर, महेंद्र यादव, हर्ष वशिष्ठ, अवनीश यादव, सतीश शर्मा, दीपक दीप, मंगल शुक्ला एवं अन्य में सुश्री पूजा शुक्ला शामिल थी।

आंदोलनरत छात्रों को देर रात पुलिस ने बेरहमी से पीटा। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सहित नौ को हिरासत में ले लिया गया। छात्रों के समर्थन में युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव, लोहिया वाहिनी के राष्टीय अध्यक्ष गौरव दूबे, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, अतुल प्रधान, प्रदीप शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष छात्रसभा दीपू श्रीवास्तव एवं अनिल यादव मास्टर, अजीत सिंह, अपूर्वा वर्मा, जयसिंह प्रताप यादव, आशीष मिश्रा पहुंचे।

Related Articles

Back to top button