उत्तर प्रदेशफीचर्डलखनऊ

लखनऊ सहित सभी सात स्मार्ट सिटी में विकास जल्द कराने के निर्देश

लखनऊ : प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि वर्तमान में स्मार्ट सिटी के लिए चयनित लखनऊ, आगरा, कानपुर, वाराणसी, झांसी, अलीगढ़ तथा इलाहाबाद शहरों में आवश्यक कार्य कराने के लिए चयनित समस्त स्मार्ट सिटी अपने सभी परियोजना मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित कर शीघ्र स्वीकृत कराये तथा समयसीमा निर्धारित कर नियमानुसार पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के विभिन्न स्तरों के कार्य समयसीमा निर्धारित कर प्राथमिकता से कराते हुए अगले वर्ष 31 मई तक पूर्ण करना सुनिश्चित कराई जायें।

मुख्य सचिव सोमवार को यहां स्मार्ट सिटी मिशन की बैठक कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। बैठक में स्मार्ट सिटी के लिए चयनित उक्त शहरों के अतिरिक्त अन्य शहर गाजियाबाद, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ एवं रायबरेली को भी स्मार्ट सिटी चयन के लिये चतुर्थ चरण की प्रतियोगिता के लिए भारत सरकार को संस्तुति भेजने के संबंध में विचार किया गया। प्रमुख सचिव, नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी की अखिल भारतीय प्रतियोगिता में लखनऊ को फास्ट टैªक राउण्ड में भारत सरकार द्वारा चयन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में आगरा, कानपुर, बरेली तथा तीसरे चरण की प्रतियोगिता में झांसी, अलीगढ़ एवं इलाहाबाद शहर चयनित हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button