राज्यराष्ट्रीय

लगातार चौथे दिन देश में 50 लाख से अधिक लोगों ने लिया वैक्सीन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण में लगातार चौथे दिन भी बढ़त दिखाई दी। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक देश में 47 लाख से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लिया। जबकि इससे पहले बुधवार को 64 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन लिया था। इसी के साथ ही देश में अब तक 30,16,19,996 खुराकें दी जा चुकी हैं जिनमें 24,90,35,919 को पहली और 5,25,84,077 को दूसरी खुराक मिल चुकी है।

फिलहाल देश के 55,275 केंद्रों पर टीकाकरण जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण कई केंद्रों पर देर शाम तक भी जारी रहा। इसलिए उम्मीद है कि कुल टीकाकरण की संख्या 47 लाख से अधिक मिल सकती है। उधर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारत में 30 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है जोकि एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। अब तक 40,45,516 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। बीते बुधवार को देश में 64,89,599 खुराक दी गईं।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि सरकार पारदर्शी तरीके से राज्यों को वैक्सीन आवंटित कर रही है। राज्यों में खपत, उपलब्ध बकाया खुराक के साथ-साथ प्रक्त्रिस्यारत आपूर्ति के बारे में नियमित जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य की जनसंख्या, सक्त्रिस्य मामलों या बीमारी का बोझ और राज्य की उपयोगिता दक्षता को ध्यान में रखते हुए आवंटन किया जा रहा है।

राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोरोना टीके की 1.89 करोड़ से अधिक शेष खुराकें उपलब्ध : सरकार
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 1.89 करोड़ से अधिक शेष एवं अप्रयुक्त खुराकें अब भी उपलब्ध हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि राष्ट्रीय कोरोना टीकाकरण कार्यक्त्रस्म के नए संशोधित दिशा-निर्देशों पर अमल के पहले 72 घंटों में टीके की करीब दो करोड़ खुराकें लगाई गईं।

Related Articles

Back to top button