ज्ञान भंडार

लव राशिफल 12 सितंबर: इस राशि के लोगो के जीवन में आज आ सकता है कोई नया प्यार

मेष- भावात्मक अनुभव करेंगे। लव पार्टनर से आपने जो उम्मीदें लगा रखी हैं, वह पूरी होने की संभावना है। पति-पत्नी के रिश्तों में विरोधाभास हो सकता है।

वृषभ- लव पार्टनर आपके करीब रहना चाहता है। संगीतमय वातावरण में अपने मन की बात प्रेमी से करें। जीवनसाथी के साथ घूमनें जा सकते है।

मिथुन- अनावश्यक तनाव के कारण अपनी जिंदगी न खराब करें। मूड खराब रहेगा। बहुत सारी फिजूल की बातों में मन उलझा रहेगा।

कर्क- जीवनसाथी को लाभ मिलने की संभावना है। बच्चों से जो उम्मीदें लगाई थी वह पूरी होंगी।प्रेम संबंधो में मधुरता बढ़ेगी।

सिंह- समय के अनुसार अपने आपको बदलने की जरूरत है। अगर आप अपने विचारों पर अडिग रहेंगे तो रिश्तों में खटास आ सकती है। परिवार की स्थिती को अनुकूल करने के लिये क्रोध कम करें।

कन्या- जीवनसाथी पर बहुत खर्चा करेंगे। पत्नी से लाभ मिल सकता है। अपने प्रेमी से अपेक्षा कम रखें।

तुला- प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में भी कोई आ सकता है।

वृश्चिक – दिन आपके लिये खुशियां लाएगा। अगर जीवनसाथी रूठ गया है तो मान सकता है।

धनु– अपने प्रेम संबंधो को सुन्दर बनाए। रिश्तों में खटास आ सकती हैं, बातचीत से बातों को सुधारें।

मकर– संतान से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते है।

कुंभ – पार्टनर के कारण घर में समृद्धि आयेगी। दिन रोमांचक रहेगा। प्रेमी को खुश करने के लिये शापिंग जा सकते हैं। गिफ्ट या फूल पार्टनर को भावनात्मक बना देगा।

मीन– विवाह योग बन रहा है। कोई अचानक रिश्ता लेकर आ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

Related Articles

Back to top button