फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

लालू-नीतीश गठबंधन ने भाजपा को पछाड़ा

lalu-nitish_Fपटना। बिहार विधानसभा की दस सीटों के उपचुनावों की आज हुई मतगणना में 20 सालों के बाद एकजुट हुए लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के धर्मनिरपेक्ष गठबंधन जदयू-राजद-कांग्रेस ने छह सीटों पर विजय हासिल की है वहीं भाजपा को चार सीटें मिली हैं। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन दस विधानसभा सीटों में लालू प्रसाद की पार्टी राजद ने राजनगर (एससी), छपरा और मोहिउद्दीनगर पर विजय हासिल की है जबकि जदयू ने जाले और परबत्ता सीटें तथा कांग्रेस ने भागलपुर सीट जीती है। दस सीटों में से भाजपा को चार सीटें- नरकटियागंज, बांका, हाजीपुर और मोहनिया (एससी) मिली हैं। पूर्व में इन दस सीटों में से भाजपा के पास छह, जबकि राजद के पास तीन तथा जदयू के पास एक सीट थी। बिहार विधानसभा की इन दस सीटों में से पांच हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में उनका प्रतिनिधित्व करने वालों के सांसद निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई थीं जबकि अन्य पांच का प्रतिनिधित्व करने वालों के विधायक पद से इस्तीफा दे दिए जाने के कारण ये रिक्त हो गयी थीं। बिहार विधानसभा की इन दस सीटों से 94 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे जिनमें पांच महिला प्रत्याशी शामिल थीं। नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रश्मि वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार फखरुद्दीन खान को 15,742 मतों से पराजित कर दिया है। रश्मि को 64,602 मत और फखरुद्दीन को 48,860 मत प्राप्त हुए। राजनगर (एससी) से राजद उम्मीदवार रामावतार पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी रामप्रीत पासवान को 3,448 मतों से पराजित कर दिया। रामावतार को 58,495 मत और रामप्रीत को 55,047 मत प्राप्त हुए हैं। जाले विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार ऋषि मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी रामनिवास प्रसाद को 7,720 मतों से हरा दिया है। ऋषि को 47,284 मत और रामनिवास को 39,564 मत प्राप्त हुए हैं। छपरा से राजद प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निदर्लीय प्रत्याशी डॉ. सीएन गुप्ता को 24,106 मतों से पराजित कर दिया। रणधीर को 55,787 मत और गुप्ता को 31,681 मत प्राप्त हुए हैं। हाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी अवधेश सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू उम्मीदवार राजेंद्र राय को 6,127 मतों से पराजित कर दिया है। अवधेश को 52,528 मत और राजेंद्र को 46,401 मत हासिल हुए। मोहिउद्दीनगर से राजद प्रत्याशी अजय कुमार बुल्गानिन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार राजेश कुमार सिंह को 21,530 मतों से पराजित कर दिया है। अजय को 56,232 मत और राजेश को 34,702 मत प्राप्त हुए। परबत्ता से जदयू प्रत्याशी रामानंद प्रसाद सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोजपा उम्मीदवार सुहेली को 56,990 मतों से पराजित किया है। रामानंद को 94,374 मत और सुहेली को 37,384 मत हासिल हुए। भागलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजित शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार नभय कुमार चौधरी को 17,229 मतों से पराजित किया है। अजित को 63,753 मत और नभय को 46,524 मत प्राप्त हुए। बांका से भाजपा प्रत्याशी राम नारायण मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार इकबाल हुसैन अंसारी को 711 मतों से पराजित किया है। राम नारायण को 48,651 मत और इकबाल को 47,940 मत हासिल हुए। मोहनिया (एससी) विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी निरंजन राम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू उम्मीदवार चंद्रशेखर पासवान को 19,851 मतों से पराजित किया है। निरंजन को 61,560 मत और चंद्रशेखर को 41,709 मत प्राप्त हुए।

Related Articles

Back to top button