ज्ञान भंडार

लाल सिंह बोले, कांग्रेस की सरकार आई तो चन्नी होंगे उपमुख्यमंत्री

08_11_2016-8lal-singhकांग्रेस के पंजाब उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री लाल सिंह ने कहा कि अगर पंजाब में कांग्रेस की सरकार आई तो चरणजीत सिंह चन्नी उपमुख्यमंत्री होंगे।

जेएनएन, मोरिंडा/चमकौर साहिब (रूपनगर)। जवानी संभाल यात्रा को हरी झंडी देने पहुंचे कांग्रेस नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह ने कहा कि पंजाब कांग्रेस ने राज्य से नशों, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को खत्म करने की शपथ ली है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी 2017 में सत्ता में आने के बाद पार्टी पहले छह महीनों के भीतर राज्य से इन समस्याओं का खात्मा कर देगी। सरकार में चरनजीत सिंह चन्नी डिप्टी सीएम होंगे।

उन्होंने कहा कि बीते दस सालों के दौरान पंजाब के युवाओं ने बहुत सहा है। अकाली-भाजपा सरकार के दौरान नशा पंजाब के प्रत्येक घर में प्रवेश कर चुका है और यह पुलिस-राजनेताओं की साठगांठ से आसानी से मिल रहा है।

इस दौरान उपस्थित नेता प्रतिपक्ष चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जवानी संभाल यात्रा 22 हलकों को कवर करेगी और 11 नवंबर को श्री अमृतसर साहिब में संपन्न होगी। अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वङ्क्षडग ने कहा कि इस बार युवा पंजाब में क्रांति लाएंगे और 2017 के चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करते हुए पार्टी की सरकार बनाएंगे। ये यात्रा सरकार बनने में अहम रोल अदा करेगी और एक नंबर का वजीर चन्नी बनेंगे।

Related Articles

Back to top button