राज्यराष्ट्रीय

युवक के पिता से मारपीट करके पत्नी को जबरन ले गए ससुराल वाले, जमकर चले ईंट-पत्थर और बोतलें

लुधियाना के फील्डगंज प्रेम नगर इलाके में मारपीट की घटना में डैमेज हुई कार। - Dainik Bhaskar

लुधियाना महानगर के फील्डगंज प्रेम नगर इलाके में गुरुवार दोपहर दो गुट भिड़ गए। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है। युवक के ससुराल वाले उसके पिता के साथ मारपीट करने के बाद पत्नी को जबरन अपने साथ ले गए थे। इसके बाद, दोनों ओर से जमकर ईंटें-पत्थर और बोतलें चली। हमले में तीन लोगों के घायल होने का समाचार है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुस्तवाज इलाके के रहने वाले अमृतपाल सिंह ने बताया कि उनकी तीन साल पहले प्रेम नगर फील्डगंज इलाके की रहने वाली सिमरन के साथ शादी हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। बुधवार को उसके घर पर ससुराल से आए पत्नी के रिश्तेदार जबरदस्ती पत्नी को लेकर चले गए।

गुरुवार सुबह उनके पिता कंवलपाल सिंह उनके नाना के घर प्रेम नगर में मौजूद थे कि मेरी पत्नी के भाइयो ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पिता की पगड़ी भी उतार दी गई। थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी ACP वरियाम सिंह ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button