मनोरंजनराज्यराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव के सियासी माहौल में कई बॉलीवुड सितारे राजनीति में कर रहे एंट्री

नई दिल्ली। वर्सेटाइल एक्टर पंकज त्रिपाठी का एक्टिंग में कोई सानी नहीं है। पिछले महीने उनकी कॉमेडी-रोमांटिक मूवी लुका छुपी रिलीज हुई थी। इन दिनों लोकसभा चुनाव के सियासी माहौल में कई बॉलीवुड सितारे राजनीति में एंट्री कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी से भी राजनीति में आने को लेकर सवाल किया गया।

https://www.instagram.com/p/BnoTDY6nkln/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके बाद पंकज त्रिपाठी ने राजनीति में आने की अपनी इच्छा को जाहिर किया। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वे राजनीति में आने के इच्छुक हैं। लेकिन अभी वे अपनी इस रुचि को एक्सपलोर नहीं करना चाहते। बकौल पंकज त्रिपाठी कि राजनीति करने के लिए मेरे पास समय है।

https://www.instagram.com/p/BiFWOLWhQzj/?utm_source=ig_web_copy_link

मुझे लगता है कि सिर्फ एक अच्छा पढ़ा लिखा, सभी बातों को जानने वाला शख्स ही महान नेता बन सकता है और राष्ट्र की प्रगति में मदद कर सकता है। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि मैं बहुत सारी किताबें पढ़ता हूं और एक निश्चित विचारधारा में यकीन करता हूं। मुझे लगता है कि पढ़ना और ट्रैवल करना हमें ना सिर्फ अच्छा एक्टर बनाता है, बल्कि हमारी सोच के दायरे को बढ़ाता है और दिमाग खोलता है।

https://www.instagram.com/p/BhtCo02hnZx/?utm_source=ig_web_copy_link

यह वास्तव में हमें एक अच्छा इंसान बनने में मदद करता है। पंकज त्रिपाठी ने कई हिट फिल्मों में असरदार भूमिका निभाई है। इनमें स्त्री, गैंग्स ऑफ वासेपुर, बरेली की बर्फी, न्यूटन, मसान, फुकरे, निल बट्टे सन्नाटा, लुका छुपी आदि शामिल हैं। पिछले साल आई पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज मिर्जापुर काफी चर्चा में रही। इसमें उन्होंने कालीन भैया का रोल किया था। जल्द ही मिर्जापुर का सीजन 2 आने वाला है।

Related Articles

Back to top button