फीचर्डराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव है इंसाफ की लड़ाई : शत्रुघ्न सिन्हा

electionभोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव मामूली सियासी चुनाव नहीं है यह लड़ाई इंसाफ की है। कांग्रेस ने मजदूर  किसान और मेहनतकश को छला है। देश कांग्रेस की गलत नीतियों का दण्ड भुगत रही है। हमें इस चुनाव में इससे मुक्ति दिलाना है। मध्य प्रदेश के विदिशा संसदीय क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार सुषमा स्वराज के समर्थन में आयोजित जनसभा में सिन्हा ने कहा कि भारत का भविष्य सुनिश्चित करने देश को सही और नई दिशा देने के लिए देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का मानो फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में कुछ राजनेताओं ने तो राजनीति को हास्य का पात्र बनाया है। उनमें कांग्रेस के नेता पीछे नहीं हैं  लेकिन जिन राजनेताओं ने भारतीय लोकतंत्र को गरिमा प्रदान की है और प्रतिमान स्थापित किए हैं उनमें अटलबिहारी वाजपेयी  लालकृष्ण आडवाणी  सुषमा स्वराज जैसे नेताओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। सिन्हा ने कांग्रेसनीत संप्रग सरकार को आजादी के बाद की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया और कहा कि उसने मानो भ्रष्टाचार और घोटालों का कीर्तिमान बनाकर भारतीय राजनीति को कलंकित किया है। आज देश में जो हताशा का वातावरण है उससे मुक्ति के लिए हमें कांग्रेस को सिर्फ हटाना नहीं है हमें देश को एक मजबूत सशक्त  दृढ़निश्चियी  दूरदर्शी  समावेशी विकास की पोषक सरकार देना है और यह कार्य नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा ही संभव है। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज की विजय और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सरकार सिर्फ हमारी चिंता का विषय नहीं है यह राष्ट्रीय प्रतिबद्घता है  क्योंकि कांग्रेस के नाम पर जहां देश भर में हाहाकार हो रहा है वहीं देश की जनता राजनीतिक पूर्वाग्रह से मुक्त होकर नरेन्द्र मोदी की जय जयकार कर रही है। 

Related Articles

Back to top button