उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का हुुआ सम्मान

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा पं.दीनदयाल  उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अन्तर्गत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। महानगर संगोष्ठी में प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंशी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बृज बहादुर जी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र, पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंशी जी ने कहा कि आज गौरव का विषय है खासकर मेरे  लिए आप सबका सम्मान करते हुये गर्व महसूस कर रहा हूं आप वह लोग हैं जिन्होने कांग्रेस की सुविध जनक राजनीति को त्याग कर सिद्धांतों की राजनीति करने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ का साथ दिया। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक जिन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से भाजपा रूपी पौधे को सीचा है। आज उन्हें सम्मानित करने पर गर्व हो रहा है, संघ काल के कार्यकर्ताओं ने जिन परिस्थितयों में कार्य किया यह सोचकर लगता है कि आज की परिस्थिति से वह परिस्थितियां कितनी भिन्न थी लोगों को जेल लाना पड़ा तत्काली कांग्रेस सरकार ने कार्यकर्ताओं को अपमानित और प्रताड़ित करती थी लेकिन यह सब वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है कि आज अधिकांश प्रदेशों और देश में भाजपा की सरकार बनी। 

विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि यह वर्ष हम लोग पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के रूप मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश और सरकार लखनऊवासियों के लिए गर्व की बात है कि वह काफी लम्बा समय यहां पर व्यतीत किया था। पं.दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी कि अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचे और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सहायता करना होगा और यही काम हमारे आज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाई मोदी कर रहे है, हर घर में शौचालय, गैस, बिजली के विषय में सोच रहा है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सोच रहे हैं। अवध क्षेत्र के संगठन मंत्री क्षेत्र के संगठन महामंत्री बृज बहादुर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पार्टी के ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कुछ पाने के लिये नही सिद्धांतों के लिये अपनी जवानी गवाई। विधायक सुरेश श्रीवास्तव जी ने कहा कि हम सब पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के अनुयायी है उनके सिद्धांतों की राजनीतिक पार्टी के सदस्य हैं जो हिन्दुत्वों की रक्षा और समाज के प्रतिसंवेदनशील पार्टी है अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा आज वही सच साबित हो रहा है। संगोष्ठी में वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेन्द्र तिवारी, आनन्दीलाल गुप्ता, मनोहर सिंह, श्यामलाल त्रिवेदी, विश्वनाथ द्विवेदी, बृज किशोर द्विवेदी, सुभाष आनंद, ओम प्रकाश तिवारी, एस.एन. मिश्रा, लवदेव अरोड़ा, स्नेहप्रभा सिंह, नरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रेमशंकर दीक्षित, कौशल किशोर पाण्डेय, जी.डी. शुक्ला, रमाशंकर त्रिपाठी, विश्वनाथ शुक्ला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महानगर संगोष्ठी संयोजक विवेक सिंह तोमर, महानगर महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव,रामऔतार कनौजिया, पुष्कर शुक्ला, दिनेश तिवारी, उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, विनोद बाजपेयी, अतुल अग्रवाल, देव शर्मा, दीपक मिश्रा, अनिकेत मिश्रा, सरोज कुमारी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Related Articles

Back to top button